भूकंप से एक घंटे में चार बार कांपा हिमाचल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में आए तीव्र भूकंप के झटके उतर भारत सहित हिमाचल प्रदेश में भी महसूस किए गए। देवभूमि के सभी इलाकों में इसके बाद करीब चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
पहला झटका करीब 11.41 मिनट पर आया। अभी लोग इससे ही संभले नहीं कि 12.05, 12.15 और 12.38 पर भूकंप के कई झटके महसूस किए गए।
मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी मंजिल में रहने वाले लोगों ने भूकंप के इन झटको को महसूस किया। कई लोग भूकंप का अहसास होने पर अपने घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है हिमाचल
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है और इसे जोन पांच में रखा गया है। इसको देखते हुए भी लोगों में भूकंप को लेकर खौफ रहता है। वहीं मौसम विभाग दिल्ली केंद्र ने अलर्ट भी जारी किया है।
इसके तहत लोगों को आगाह किया गया है कि भूकंप के और झटके आ सकते हैं। ऐसे में लोगों को भूकंप आने पर फौरन घरों से बाहर निकल जाएं ताकि किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान न हो।
ये बरतें सावधानियां
-घरों से बाहर निकल जाएं
-लिफ्ट का प्रयोग न करें, सीढ़ियों का इस्तेमाल करें
- भूकंप आने पर अगर घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं तो पिल्लर या दरवाजे नीचे खड़े हों।