फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   earthquake in himachal.

भूकंप से एक घंटे में चार बार कांपा हिमाचल

Sat, 25 Apr 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 25 Apr 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
earthquake in himachal.

नेपाल में आए तीव्र भूकंप के झटके उतर भारत सहित हिमाचल प्रदेश में भी महसूस किए गए। देवभूमि के सभी इलाकों में इसके बाद करीब चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन


पहला झटका करीब 11.41 मिनट पर आया। अभी लोग इससे ही संभले नहीं कि 12.05, 12.15 और 12.38 पर भूकंप के कई  झटके महसूस किए गए।

मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी मंजिल में रहने वाले लोगों ने भूकंप के इन झटको को महसूस किया। कई लोग भूकंप का अहसास होने पर अपने घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है हिमाचल

earthquake in himachal.

उल्लेखनीय है क‌ि हिमाचल प्रदेश भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है और इसे जोन पांच में रखा गया है। इसको देखते हुए भी लोगों में भूकंप को लेकर खौफ रहता है। वहीं मौसम विभाग दिल्ली केंद्र ने अलर्ट भी जारी किया है।

इसके तहत लोगों को आगाह किया गया है कि  भूकंप के और झटके आ सकते हैं। ऐसे में लोगों को भूकंप आने पर फौरन घरों से बाहर निकल जाएं ताक‌ि किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान न हो।

ये बरतें सावधानियां

-घरों से बाहर निकल जाएं

-लिफ्ट का प्रयोग न करें, सीढ़ियों का इस्तेमाल करें

- भूकंप आने पर अगर घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं तो पिल्लर या दरवाजे नीचे खड़े हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed