फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   E-vehicle charging stations will be installed at 107 places including 53 petrol pumps in Himachal.

Himachal News: हिमाचल के 53 पेट्रोल पंपों सहित 107 स्थानों पर लगेंगे ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

Tue, 19 Dec 2023 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Dec 2023 06:40 PM IST
सार

गगरेट से विधायक चैतन्य शर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
E-vehicle charging stations will be installed at 107 places including 53 petrol pumps in Himachal.
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के 53 पेट्रोल पंपों सहित 107 स्थानों पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। गगरेट से विधायक चैतन्य शर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। प्रदेश में चिन्हित किए गए 6 ग्रीन कॉरिडोर में इंडियन ऑयल के 34, भारत पेट्रोलियम के 12, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 7 कुल 53 पेट्रोल पंपों के अलावा जिला प्रशासन, शहरी विकास, एचपीटीडीसी और लोक निर्माण विभाग की ओर से सुझाई गई 54 साइटों पर चार्जिंग स्टेशल लगाए जाएंगे। 28 जनवरी तक आईओसी 45 साइटों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर लेगा। जहां तक गगरेट का सवाल है तो यहां फिलहाल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का कोई विचार नहीं है।

विज्ञापन


व्यावहारिक नहीं ड्रोन कैमरों, जीयो टेगिंग से अवैध खनन की रोकथाम
 प्रदेश में सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन पर रोकथाम के लिए न्यायालय में विचाराधीन याचिका के तहत पारित आदेशों की अनुपालना में ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी कैमरों, सैटेलाइट चित्रों सहित अन्य तकनीकी संसाधनों का प्रयोग के तौर पर परीक्षण खर्चीला और अनुपयोगी पाया गया है और अवैध खनन रोकने में व्यावहारिक साबित नहीं हुआ है। इसे लेकर न्यायालय को भी अवगत करवा दिया गया है। इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन के प्रश्न के उत्तर में उद्योग मंत्री ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


घर बनाने को जमीन देने के 752 मामले उपायुक्तों के पास लंबित
 हिमाचल प्रदेश में घर बनाने के लिए जमीन देने के 752 मामले उपायुक्तों के पास लंबित हैं। सरकार भूमिहीन परिवारों को 2 से 3 बिस्वा भूमि उपलब्ध करवा रही है। लंबित मामलों में ऊना जिला में सबसे अधिक 273 और कांगड़ा में सबसे कम 5 मामले लंबित हैं। हमीरपुर, लाहौल-स्पीति और सिरमौर में एक भी मामला लंबित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार या अफसर के बोलने पर लगाया सवाल : मुकेश
प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार की ओर से उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने तंज कसते हुए कहा कि किसी ठेकेदार या अधिशाषी अभियंता के बोलने पर यह सवाल लगाया गया है। सवाल में जिस तरह की जानकारियां मांगी गई हैं वो कोई ठेकेदार या अधिकारी ही बता सकता है। उन्होंने कहा कि विधायक को इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई है। मुझे लगता है कि सवाल लगाने वाले की भी विस्तृत जवाब से तसल्ली हो जाएगी। इसको लेकर सदन में खुद ठहाके लगे। विधायक ने आनी में जलशक्ति विभाग के कार्यों के लिए आमंत्रित की गई विभिन्न निविदाओं के संबंध में सवाल पूछा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed