फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   E-Covid pass compulsory for entry in Himachal Pradesh

हिमाचल में प्रवेश के लिए पंजीकरण के सत्यापन पर सख्ती करेगी सरकार

Fri, 07 May 2021 09:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 May 2021 09:56 PM IST
सार

ऑनलाइन आवेदन के बाद अब डीसी और एसडीएम के कार्यालयों में आवेदकों की ओर से भरे ब्योरे का मैनुअली निरीक्षण होगा। हालांकि, कोविड पास पहले की तरह ही जनरेट होगा।

विज्ञापन
E-Covid pass compulsory for entry in Himachal Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमिताभ बच्चन के नाम से जाली कोविड ई-पास बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद अब सरकार प्रदेश में प्रवेश करने वालों के पंजीकरण के सत्यापन की प्रक्रिया और मजबूत करने जा रही है। ऑनलाइन आवेदन के बाद अब डीसी और एसडीएम के कार्यालयों में आवेदकों की ओर से भरे ब्योरे का मैनुअली निरीक्षण होगा। हालांकि, कोविड पास पहले की तरह ही जनरेट होगा। मुख्य सचिव अनिल खाची ने पास जारी करने की प्रक्रिया में यह बदलाव करने की पुष्टि की है। वहीं, एएसपी शिमला प्रवीर ठाकुर ने बताया कि ट्रंप और बच्चन के नाम से फर्जी ई-पास बनाने पर जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत छोटा शिमला थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग के संज्ञान में आया है कि पास नंबर एचपी-2563825 और एचपी-2563287 के दो पंजीकरण ट्रंप और अमिताभ के नाम पर किए गए हैं, जिनमें एक ही मोबाइल नंबर-9882810033 है। दोनों पंजीकरण अफवाह फैलाने के इरादे से किए गए हैं। आवेदक की ओर से इन दोनों पंजीकरणों के लिए एक ही पहचान पत्र अपलोड किया गया है। 
विज्ञापन

सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार कोविड ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल स्थापित किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक को यात्रा के उद्देश्य के आधार पर पंजीकरण पोर्टल https://covid19epass.hp.gov.in पर राज्य में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों का विवरण भरने के साथ पहचान पत्र, आरटी पीसीआर रिपोर्ट, टीकाकरण प्रमाण पत्र आदि जैसे दस्तावेजों के साथ पंजीकरण करना होता है। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक को इस बारे में एसएमएस और पावती रसीद डाउनलोड करने का लिंक प्राप्त होता है, जिसे राज्य में प्रवेश के दौरान पुलिस कर्मियों को दिखाना होता है। पुलिस कर्मचारी मोबाइल ऐप का उपयोग करके पावती रसीद पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन करते हैं और पहचान पत्र के साथ आवेदक के विवरण को सत्यापित करते हैं। जानकारियां सही होने पर ही आवेदक को सूबे में प्रवेश की अनुमति मिलती है।  

लोगों को परेशानी न आए, इसलिए सरल रखा था पंजीकरण : सीएम
इस मामले में सीएम ने कहा कि गरीबों, मजदूरों और कारोबारियों को सूबे में आने के लिए ज्यादा परेशानी न हो, इसीलिए सरल पंजीकरण प्रक्रिया रखी थी। इस पर कुछ लोगों ने शरारत की है। सूचना है कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अब हर रजिस्ट्रेशन की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed