फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Due to the negligence of the ambulance personnel an eight month old baby died in the womb, the pregnant woman

Shimla: एंबुलेंस कर्मियों की लापरवाही से गर्भ में आठ माह के शिशु की मौत, आधे रास्ते में उतार दी थी गर्भवती

Sat, 11 Feb 2023 08:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Feb 2023 08:39 PM IST
सार

एंबुलेंस कर्मचारियों की लापरवाही से गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत हो गई है। पीड़ित पति ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है और कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Due to the negligence of the ambulance personnel an eight month old baby died in the womb, the pregnant woman
बच्चे की मौत(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एंबुलेंस कर्मचारियों की लापरवाही से गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत हो गई है। पीड़ित पति ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है और कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। जिला शिमला के गांव आहनोग, डाकघर मालत तहसील कुपवी के रहने वाले राजेंद्र कुमार ने बताया कि 29 जनवरी को उनकी पत्नी अनीता देवी (27) बीमार हो गई थी। यह डिलीवरी केस था और महिला को बार-बार दौरे पड़ रहे थे। ऐसे में उपचार के लिए नेरवा अस्पताल लाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने महिला को कमला नेहरू अस्पताल शिमला (केएनएच) के लिए रेफर कर दिया। नेरवा से एंबुलेंस कर्मी गर्भवती को चौपाल से आगे 10 किलोमीटर लाए और एंबुलेंस रोक दी।

विज्ञापन


कहने लगे कि आगे बर्फ है और हमारा लौटना मुश्किल होगा। शिकायतकर्ता राजेंद्र का कहना है कि बर्फ गिरी नहीं थी, परिवहन और अन्य गाड़ियां चल रही थीं। उन्होंने बताया कि एसडीएम चौपाल से भी बात की थी, लेकिन स्टाफ ने मरीज को उतार दिया। कहा कि वापस नेरवा जाना है, जहर का केस आया है। इसके बाद वह इन्हें वहां छोड़कर चले गए। मरीज की स्थिति गंभीर थी तो उन्होंने 5 हजार रुपये में टैक्सी करके देर रात पत्नी को केएनएच शिमला पहुंचाया। यहां पर जब डॉक्टरों ने जांच की तो बताया कि मां के गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई। महिला के पति राजेंद्र कुमार ने कहा कि भविष्य में ऐसा किसी के साथ न हो, इसके लिए प्रशासन और सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


एसडीपीओ (उपमंडल पुलिस अधिकारी) चौपाल को मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-संजीव गांधी, एसपी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आईजीएमसी में उपचाराधीन है महिला
महिला के पति राजेंद्र कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में उनकी पत्नी आईजीएमसी में दाखिल है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। भीम आर्मी हिमाचल प्रदेश के संयोजक रवि कुमार ने कहा कि पीड़ित गरीब परिवार से है। ऐसे में सरकार को पीड़ित को न्याय दिलाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed