{"_id":"59dcd7e84f1c1b71548b6a08","slug":"due-to-technical-fault-army-helicopter-emergency-landing-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रैश होने से बाल-बाल बचा वायुसेना का हेलीकॉप्टर, कराई आपात लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रैश होने से बाल-बाल बचा वायुसेना का हेलीकॉप्टर, कराई आपात लैंडिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना का लड़ाकू हेलिकॉप्टर (जेडटी-3104) मंगलवार को क्रैश होने से बाल-बाल बच गया। इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण इंदौरा के मंड में हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग करवाई गई।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना का लड़ाकू हेलिकॉप्टर इंदौरा में आसमान में था कि अचानक हेलिकॉप्टर के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। हेलिकॉप्टर में सवार वायुसेना के तीन सदस्यीय दल ने सूझबूझ बरती और हेलिकॉप्टर को गांव से दूर ले जाकर मंड में ब्यास दरिया के किनारे खुली जगह पर आपात लैंडिंग करवाई।
विज्ञापन
घटना में हेलीकॉप्टर सवार किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई। आपात लैंडिंग होते ही हेलिकॉप्टर में सवार दल ने भारतीय वायु सेना के मुख्यालय में इसकी सूचना दी। वायुसेना की तकनीकी टीम अपने अधिकारियों सहित हेलिकॉप्टर में सवार होकर मौके पहुंची।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर इंदौरा थाना के अतिरिक्त प्रभारी सुभाष राणा भी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए। वायुसेना और पुलिस ने घटनास्थल की नाकेबंदी कर किसी को भी घातक हथियारों से लैस लड़ाकू हेलिकॉप्टर के पास नहीं जाने दिया। भारतीय वायुसेना की तकनीकी टीम देर शाम तक हेलीकॉप्टर के इंजन में आई तकनीकी खराबी दूर करने में जुटी हुई थी।