{"_id":"6460823e4034b7dd8d0bc0e5","slug":"due-to-snowfall-tourists-have-to-wait-for-suraj-tal-lake-in-himachal-pradesh-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थल: 4850 मीटर ऊंची सूरजताल झील के दीदार को अभी करें इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थल: 4850 मीटर ऊंची सूरजताल झील के दीदार को अभी करें इंतजार
Sun, 14 May 2023 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 May 2023 12:11 PM IST
सार
पर्यटकों को सूरजताल की ओर भेजना अभी सुरक्षित नहीं है। झील अभी बर्फ की आगोश में है। सीमा सड़क संगठन के जवान मनाली-लेह मार्ग स्थित सरचू तक यातायात बहाली में जुटे हैं, लेकिन भारी बर्फबारी से अभियान पर पानी फिरा है।
विज्ञापन
जिलाधीश लाहौल- स्पीति राहुल कुमार शुक्रवार को मनाली-लेह सड़क पर यातायात की बहाली में जुटे सीमा सड़क संगठन के कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनाली-लेह मार्ग पर बर्फ और ठंडी फिजाओं के बीच विश्व विख्यात चंद्रताल और सूरजताल झील को करीब से निहारने के लिए अभी पर्यटकों को इंतजार करना होगा। मई में हुई भारी बर्फबारी के चलते पर्यटक इन झीलों का दीदार नहीं कर सकेंगे। समुद्रतल से 4,850 मीटर ऊंची सूरजताल झील अभी बर्फ की आगोश में है।
विज्ञापन
पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस ओर आवाजाही पर रोक लगाई है। हालांकि, चंद्रताल और सूरजताल झील को करीब से निहारने के लिए कोकसर और सिस्सू आने वाले पर्यटक बेताब हैं। लाहौल प्रशासन ने पर्यटकों को दीपकताल झील तक ही जाने की अनुमति दी है। पर्यटकों को दारचा से आगे बढ़ने के लिए पुलिस चेक पोस्ट दारचा में पंजीकरण करवाना होगा। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उपायुुक्त राहुल कुमार ने सरचू सड़क की बहाली अभियान का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने गत शुक्रवार को सूरजताल और इसके आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। निरीक्षण में पाया कि पर्यटकों को सूरजताल की ओर भेजना अभी सुरक्षित नहीं है। गौर रहे कि मनाली-लेह सड़क पर मई माह में सफर बर्फ के दीवारों के बीच रोमांच और जन्नत सा अहसास दिलाता है। सीमा सड़क संगठन के जवान मनाली-लेह मार्ग स्थित सरचू तक यातायात बहाली में जुटे हैं, लेकिन भारी बर्फबारी से अभियान पर पानी फिरा है।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन (38 बीआरपीएफ ) ने मनाली से हिमाचल सीमा सरचू तक अपने अधीन 222 किमी लंबी सड़क से 25 मार्च को रिकॉर्ड समय पर बर्फ हटा दी थी। मई में बर्फबारी और खराब मौसम के कारण मनाली-लेह सड़क अभी यातायात के लिए बहाल नहीं हो सकी।
मनाली-बारालाचा-सरचू सड़क की निगरानी जारी
प्रशासन केलांग-बारालाचा-सरचू सड़क की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। सूरजताल झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है। इस बार मई में उस ओर भारी बर्फबारी हुई है। इस सड़क में कुछ हिस्से ऐसे हैं, जो अभी ठीक नहीं हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़क जल्द खुलें। इसका प्रयास जारी है। - राहुल कुमार, उपायुक्त लाहौल-स्पीति।