फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Due to power failure, the work of the post office is getting affected, consumers are troubled

Shimla News: बिजली गुल होने डाकघर के कार्य हो रहे प्रभावित, उपभोक्ता परेशान

Thu, 05 Jun 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Due to power failure, the work of the post office is getting affected, consumers are troubled
जोगिंद्रनगर उप डाकघर के लिए स्थापिता जनरेटर खा रहा जंग। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : कस्बा में निर्माणाधीन नाला।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपडाकघर जोगिंद्रनगर में उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने को लेकर उच्चाधिकारियों के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। डाकघर में उपभोक्ताओं को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनरेटर में अव्यवस्था का जंग लगने से डाकघर का कामकाज बिजली गुल होने पर प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

पोस्टल सहायकों के पदों पर भी कर्मचारियों की नियुक्ति न होने से परेशानी हो रही है। उप डाकघर में लाखों रुपये का कारोबार हो रहा है। इसके अलावा रजिस्ट्री, डाक पार्सल से भी आमदनी जुटाने वाले उप डाकघर में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने को लेकर विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से खाता धारक हैरान है। उपभोक्ता अव्यवस्था के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली गुल होने पर सभी तरह के कामकाज ठप हो रहे हैं।
विज्ञापन

उप डाकघर जोगिंद्रनगर में स्थापित एटीएम में भी बीते दो माह से ताला लटका हुआ है। इसके चलते ग्राहकों का लेन देन भी नहीं हो पा रहा है। जिस कंपनी ने एटीएम स्थापित किया था, उसका करार खत्म होने से यह सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं। डाक अधीक्षक जिला मंडी संजय कुमार ने कहा कि उपडाकघर जोगिंद्रनगर में उपभोक्ताओं को किन सुविधाओं का अभाव बना हुआ है, इसकी जानकारी डाकघर प्रभारी से हासिल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed