फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   due to environment clearance Jakhau rope hanging

फिर लटक गया जाखू रोप वे, करना होगा इंतजार

Tue, 05 Aug 2014 05:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 05 Aug 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
due to environment clearance Jakhau rope hanging

पहाड़ों की रानी शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने के लिए तैयार हो रहा बहु प्रतीक्षित जाखू रोप वे प्रोजेक्ट पर पर्यावरण क्लीयरेंस न मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जाखू रोप वे को क्लीयरेंस मिलनी है। हालांकि प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में रोप वे को नगर निगम अधिनियम के नियमों में विशेष छूट दी है। बावजूद इसके रोप वे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन


रोप वे का निर्माण कर रही कंपनी का कहना है कि क्लीयरेंस मिलने के बाद ही रोप वे प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जा सकता है। राजधानी को शहर की सबसे ऊंची चोटी जाखू से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा रोप वे प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ों के ऊपर से गुजरेगा रोप वे

due to environment clearance Jakhau rope hanging

प्रोजेक्ट के लिए जोधा निवास में लोअर टर्मिनल और जाखू मंदिर के पास अपर टर्मिनल बनाया जा चुका है। लोअर टर्मिनल की ऊंचाई बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मंजिलों के निर्माण को लेकर कैबिनेट ने विशेष मंजूरी दी है। बावजूद इसके प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को रोप वे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को लेकर आपत्ति है। इसकी वजह यह है कि रोप वे हरे भरे पेड़ों के ऊपर से होकर गुजरेगा।

जाखू रोप वे का निर्माण कर रही कंपनी के कामर्शियल मैनेजर केके हलदार ने बताया कि इन्वायरनमेंट क्लीयरेंस न मिलने के कारण रोप वे का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। क्लीयरेंस मिलते ही तुरंत काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed