फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Due to arrival of tons of glaciers in Kalavan restored route was once again closed in chamba of Himachal

Himachal: कालावन में तीन जगह हुए हिमस्खलन ने बढ़ाया लोनिवि का काम, कई टन बर्फ से बहाल मार्ग फिर हुआ बंद

Thu, 11 May 2023 01:19 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा) Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 May 2023 01:19 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महिंद्र ठाकुर ने बताया कि बार-बार हिमस्खलन से मार्ग हो रहा है। 25 जून तक मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
Due to arrival of tons of glaciers in Kalavan restored route was once again closed in chamba of Himachal
बहाल मार्ग एक बार फिर से हुआ बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा के कालावन में तीन जगह हुए हिमस्खलन ने लोनिवि का काम बढ़ा दिया है। बैरागढ़ से 11 किमी कालावन तक टनों के हिसाब से बर्फ हटाई है। हिमस्खलन के कारण टनों के हिसाब से फिर बर्फ के आने से बहाल मार्ग एक बार फिर से बंद हो गया है। 25 जून तक मार्ग को यातायात के लिए बहाल करना विभाग ने अपना लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस बार मौसम बार-बार खराब होने के कारण साच पास मार्ग को बहाल करना लोक निर्माण विभाग के चुनौती है। वर्ष 2022 में लोक निर्माण विभाग ने चंबा-बैरागढ़ वाया साच पास मार्ग 26 अप्रैल तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मर्तबा बार-बार मौसम खराब होने से निर्माण विभाग को मार्ग बहाल करने में दिक्कतें हो रही हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महिंद्र ठाकुर ने बताया कि बार-बार हिमस्खलन से मार्ग हो रहा है। 25 जून तक मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed