फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   DubaiAbudhabi are the first choice of Himachalis for jobs abroad, so many applications received

हिमाचल: विदेश में नाैकरी के लिए दुबई-आबुधाबी हिमाचलियों की पहली पसंद, मिले इतने आवेदन

Mon, 02 Dec 2024 11:46 AM IST
Krishan Singh पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Dec 2024 11:46 AM IST
सार

 युवा दुबई, आबुधाबी में नौकरी करना चाहते हैं। इसका खुलासा जिला रोजगार विभाग के पास गूगल फॉर्म में किए गए आवेदन से हुआ है। 

विज्ञापन
DubaiAbudhabi are the first choice of Himachalis for jobs abroad, so many applications received
दुबई, आबुधाबी में नौकरी करना चाहते हैं हिमाचल के युवा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल के युवा दुबई, आबुधाबी में नौकरी करना चाहते हैं। इसका खुलासा जिला रोजगार विभाग के पास गूगल फॉर्म में किए गए आवेदन से हुआ है। 50 युवाओं ने यूएई की राजधानी दुबई और आबुधाबी में नौकरी करने के लिए दिलचस्पी दिखाई है। युवाओं ने विभाग की गूगल फॉर्म में भरकर यह आवेदन किया है। जानकारी के अनुसार गूगल फॉर्म के जरिये विभाग के कार्यालय में 50 आवेदन हुए हैं। इनमें से 46 युवा चंबा के हैं। कांगड़ा जिले के दो युवाओं ने आवेदन किया है। इसके अलावा मंडी और कुल्लू जिले से भी एक-एक युवा ने आवेदन किया है। हालांकि, विभाग की ओर से प्रदेश की समस्त रोजगार कार्यालयों से यह डाटा एकत्रित किया जाना है। बहरहाल, सरकार के आगामी आदेशों के बाद ही यह संख्या कितनी पहुंचती है, इस बारे में जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को यूएई में नौकरी के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके लिए विभाग ने अक्तूबर में आवेदन मांगे थे। वर्तमान में भी युवा आवेदन कर रहे हैं। श्रम रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग के विदेश मंत्रालय पंजीकृत एजेंसी से भर्ती की मांग प्राप्त हुई है। इसमें युवाओं को 22,800 से लेकर 1,14,450 रुपये वेतन दिया जाएगा। प्रदेश भर से युवा इसमें भाग ले सकेंगे।  जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि विभाग के पास गूगल फाॅर्म के जरिये 50 आवेदन पहुंचे हैं। इसमें चंबा के 46, कांगड़ा के 2 और कुल्लू और मंडी से एक-एक आवेदन आया है। सरकार के आदेशों के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed