{"_id":"573b480c4f1c1bf12bac7237","slug":"dsp-traffic-amit-thakur-transfered-to-junga","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों से मारपीट के आरोपी डीएसपी ट्रैफिक का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों से मारपीट के आरोपी डीएसपी ट्रैफिक का तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 18 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
शिमला के डीएसपी ट्रैफिक अमित ठाकुर को सरकार ने हटा दिया है।
- फोटो : Demo pic
शिमला में पुराने बस अड्डे पर चालकों से मारपीट के आरोप के बाद जांच में घिरे शिमला के डीएसपी ट्रैफिक अमित ठाकुर को सरकार ने हटा दिया। उन्हें डीएसपी जुन्गा लगाया गया है। 6 मई की रात हुई मारपीट की घटना के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है।
विज्ञापन
मारपीट की घटना के बाद से मेडिकल लीव पर चल रहे थे। फिलहाल उनकी जगह किसी और अधिकारी को नियुक्ति नहीं दी गई है। वहीं, कमांडेंट जुंगा रहे समीर कुमार को कमांडेंट पंडोह लगाया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी पर आरोप लगे थे कि उन्होंने देर रात टैक्सी चालकों के साथ मारपीट की। इसके बाद जब लोगों ने विरोध किया तो क्यूआरटी बुलाकर लोगों पर लाठियां बरसाई गई। इस घटना के बाद लोग डीसी शिमला से मिले थे और डीएसपी को हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन