फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dry cough cases rise due to weather fluctuations

Shimla News: मौसम में उतार-चढ़ाव से सूखी खांसी मामले बढ़े

Sun, 19 Apr 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dry cough cases rise due to weather fluctuations
रोजाना दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल में लग रही भीड़
विज्ञापन

मेडिसिन ओपीडी में शिकायत लेकर पहुंच रहे 30 से 35 मरीज
जिला स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, गर्म पानी सेवन की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खासकर सूखी खांसी के मामलों में तेजी से बढ़े हैं। दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल में इन दिनों मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। मेडिसिन ओपीडी में रोजाना 30 से 35 मरीज सूखी खांसी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
चिकित्सकों के अनुसार, मरीजों की खांसी जल्दी ठीक नहीं हो रही है। इसे ठीक होने में करीब 20 दिन तक का समय लग रहा है। स्थिति को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही गर्म पानी पीने और सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि पोलन और धूल-मिट्टी के कण समस्या के प्रमुख कारण हैं। मौसम में लगातार बदलाव भी लोगों को प्रभावित कर रहा है। यही कारण है कि न केवल शहर, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। बारिश के बाद धूप निकलने से धूल-मिट्टी बढ़ रही है। इससे श्वास संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। सूखी खांसी लंबे समय तक रहने से लोगों की चिंता भी बढ़ रही है। इसका असर बच्चों और बुजुर्गों में भी देखा जा रहा है।
सूखी खांसी से ऐसे करें बचाव
एक चम्मच शहद का सेवन सीधे या गुनगुने पानी में मिलाकर करें
गर्म पानी में नमक डालकर दिन में 2-3 बार गरारे करें
भाप लें
हल्दी वाला दूध पिएं
अदरक और मुलेठी का सेवन करें
गुनगुना पानी पीते रहें
धूम्रपान और प्रदूषण से बचें
कमरे में नमी बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें
ठीक होने तक धूप या अगरबत्ती जलाने से बचें
अस्पताल में सूखी खांसी के मरीज काफी अधिक आ रहे हैं। मौसम में बदलाव और धूल-मिट्टी इसके बड़े कारण हैं। लोग लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
डॉ. सोनिया, मेडिसिन विशेषज्ञ, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed