{"_id":"67cc05924487390bfd023297","slug":"drunken-youths-created-a-ruckus-in-rani-jhansi-park-abused-a-girl-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: रानी झांसी पार्क में नशे में धुत युवकों ने किया हंगामा, युवती से की गाली गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: रानी झांसी पार्क में नशे में धुत युवकों ने किया हंगामा, युवती से की गाली गलौज
Sat, 08 Mar 2025 03:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 08 Mar 2025 03:59 PM IST
सार
रानी झांसी पार्क में नशे में धुत तीन युवकों ने खूब हंगामा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शिमला शहर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला के रानी झांसी पार्क में नशे में धुत तीन युवकों ने खूब हंगामा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवक युवती के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो से पता चल रहा है कि युवती ने युवक को कुछ पैसे दिए थे, लेकिन अब वह पैसे लौटाने से इन्कार कर रहा है। वीडियो में युवती अपने पैसों के लिए गिड़गिड़ाती और रोती नजर आ रही है। वहीं युवक बेशर्मी से सार्वजनिक स्थल पर युवती को गालियां देता दिख रहा है। घटना शुक्रवार दोहपर 1:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
विज्ञापन
युवक के हुड़दंग मचाने पर कुछ युवकों ने नशेड़ियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें भी गालियां देता रहा। इससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच मामले की सूचना एक प्रत्यक्षदर्शी ने एसपी शिमला को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नशे में धुत आरोपियों ने पुलिस को भी धमकियां दीं। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर सदर थाना ले गई। वहीं पुलिस ने मामले में रपट डालकर युवक को आईजीएमसी भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक मनोरोगी है। इसको देखते हुए उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन