फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   drunk wine on road drunk wine on road

Shimla News: सीपीआरआई-कनलोग सड़क बनी शराबियों का अड्डा, खुलेआम छलका रहे जाम

Sun, 17 Mar 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
drunk wine on road drunk wine on road
आम रास्ता होने से लोगों को हो रही परेशानी, पुलिस से कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन

शिमला। सीपीआरआई-कनलोग सड़क आजकल डंगा ढहने से बंद है। यहां से अधिकतर लोग पैदल आवाजाही कर रहे हैं। सड़क बंद होने का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के दूसरे इलाकों से कुछ लोग यहां आकर शराब पीते हैं। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और युवतियों को होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार शाम को भी कुछ ऐसा ही आलम दिखा। यहां करीब 10 से 12 लोग गाड़ियों को साइड में पार्क कर सड़क पर बैठकर शराब पी रहे थे।

कनलोग के लोगों का कहना है कि सीपीआरआई-कनलोग सड़क पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। सड़क बंद होने से यहां पुलिस गश्त नहीं कर रही है, इसलिए शराबियों ने इसे अपना अड्डा बना लिया है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों ने यहां नियमित पुलिस गश्त करने की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed