फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drug money worth Rs 6.61 lakh recovered from a rented house in Siddhbari

Kangra News: सिद्धबाड़ी में किराये के मकान से 6.61 लाख की ड्रग मनी बरामद

Wed, 05 Jul 2023 07:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jul 2023 07:22 PM IST
सार

नूरपुर और कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान तहसील धर्मशाला के सिद्धबाड़ी के गांव रसांह में छापेमारी कर किराये के मकान से 6.61 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। 

विज्ञापन
Drug money worth Rs 6.61 lakh recovered from a rented house in Siddhbari
गिरफ्तार( सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर और कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान तहसील धर्मशाला के सिद्धबाड़ी के गांव रसांह में छापेमारी कर किराये के मकान से 6.61 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। पुलिस जानकारी के अनुसार नूरपुर पुलिस ने एक जुलाई को किरण कुमार पुत्र राजेश कुमार और मुकेश कुमार पुत्र सुफल राम से 19.67 ग्राम चिट्टा और 29 हजार नकदी के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन



नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों से पुलिस पूछताछ के दौरान मिली जानकारी पर पुलिस ने बुधवार को औचक कार्रवाई करते हुए इस मामले के एक आरोपी किरण कुमार के किराये के मकान से ड्रग मनी बरामद की। जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नूरपुर जिला पुलिस जीरो टालरेंस नीति में काम कर रही है। नशे के काले कारोबार में संलिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed