फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drug Alert: Samples of medicines of these four diseases made in Himachal failed

ड्रग अलर्ट: हिमाचल में बनी इन पांच रोगों की दवाओं के सैंपल फेल

Tue, 01 Jun 2021 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी(सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Jun 2021 09:34 PM IST
सार

हिमाचल में तैयार पांच बीमारियों की दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि सैंपल फेल होने वाले उद्योगों को नोटिस जारी कर दवाओं के बैच बाजार से हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Drug Alert: Samples of medicines of these four diseases made in Himachal failed
दवाओं के सैंपल फेल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बनी पांच दवाओं सहित देश भर की कुल 22 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इसके अलावा एक और दवा का सर्वे सैंपल भी मानकों पर खरा नहीं उतरा है।

विज्ञापन

ये दवाएं उच्च रक्तचाप, दर्द, सूजन और हृदय रोग से संबंधित हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन के अप्रैल के ड्रग अलर्ट में इनके सैंपल फेल पाए गए हैं।  संगठन ने अप्रैल में 931 दवाओं को सैंपल लिए थे। इनमें 908 मानकों पर खरे उतरे, जबकि 22 दवाओं और एक दवा का सर्वे सैंपल फेल हुआ है।
विज्ञापन


एशिया के फार्मा हब सोलन के बद्दी के धर्मपुर स्थित लाइफ केयर नैरो प्रोडक्ट कंपनी की उच्च रक्तचाप की दवा टाडाफिल, सिरमौर जिले के क्यारदा गांव के सिरमौर रेमेडी कंपनी की दर्द की दवा बैक्लोफिन, सोलन जिले के परवाणू की मोरपिन लैबोरेट्रीज की हृदयरोग की दवा अटोरवा स्टेटिन, बद्दी के श्री साई बालाजी फारामेटिक कंपनी की दर्द व सूजन की अस्किलो पेरा सेकसीपेपटीडेज दवा और कांगड़ा के संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र की रक्तचाप की दवा टेलमीसारटन के सैंपल फेल हुए हैं। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि सैंपल फेल होने वाले उद्योगों को नोटिस जारी कर बाजार से स्टॉक हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed