फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drought like conditions: 20 to 30 percent water in water sources in Himachal decreased

Himachal: सूखे जैसे हालात से फरवरी में ही गहराने लगा पेयजल संकट, जल स्त्रोतों में घट गया 20 से 30 फीसदी पानी

Fri, 14 Feb 2025 11:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Feb 2025 11:20 AM IST
सार

प्रदेश में पेयजल स्रोतों में 20 से 30 फीसदी पानी घट गया है। सूखे जैसे हालात के चलते फरवरी माह में ही पेयजल संकट गहराने लगा है। 

विज्ञापन
Drought like conditions: 20 to 30 percent water in water sources in Himachal decreased
जल स्त्रोतों में घट गया 20 से 30 फीसदी पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पेयजल स्रोतों में 20 से 30 फीसदी पानी घट गया है। सूखे जैसे हालात के चलते फरवरी माह में ही पेयजल संकट गहराने लगा है। जल स्रोतों में पानी घटने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत पेश आने लगी है। सर्दी के मौसम में अच्छी बारिश और बर्फबारी नहीं होने से पानी की किल्लत पेश आनी शुरू हो गई है। शिमला जिले के रामपुर में पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है। रामपुर उपमंडल में फरवरी माह में ही पेयजल स्रोतों में करीब 40 प्रतिशत तक की कमी आ गई है। आनी उपमंडल के दलाश में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को चार से छह दिन बाद पेयजल आपूर्ति मिल रही है। पेयजल स्रोतों में करीब 25 प्रतिशत तक की कमी आ गई है।

विज्ञापन

जल शक्ति विभाग रामपुर के एसडीओ बीरबल मोदी का कहना है कि रामपुर के ग्रामीण इलाकों के पेयजल स्रोतों में करीब 40 प्रतिशत तक की कमी आई है। विभाग ने छोटी-बड़ी पेयजल योजनाओं को आपस में जोड़ा है, जिसके चलते अब तक पेयजल किल्लत की कोई समस्या नहीं है। आने वाले दिनों में भी सूखे की स्थिति रही तो मार्च में ही पेयजल किल्लत की समस्या पेश आ सकती है। शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने गुरुवार को उपमंडल अधिकारी का ही घेराव कर दिया और घंटों नारेबाजी की। सोलन जिले के धर्मपुर में डगरोह पेयजल योजना में पानी कम हो गया है, जिससे पानी की लिफ्टिंग प्रभावित हो रही है। धर्मपुर क्षेत्र को गिरि परियोजना का पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर जिले में पर्याप्त बारिश नहीं होने से नदी और खड्डों में जल प्रवाह कम हआ है। हालांकि, अभी पेयजल और सिंचाई योजनाएं प्रभावित होने की स्थिति नहीं बनी है, जिले में जनवरी के पहले सप्ताह में एक बार बारिश हुई थी। उसके बाद 4 फरवरी की रात बारिश हुई। बरसात में अच्छी बारिश नहीं होने से गोबिंद सागर झील का जलस्तर समय से पहले काफी नीचे जा चुका है। जिले की पेयजल स्कीमों का प्रमुख स्रोत अली और सीर खड्ड में भी जल प्रवाह कम हो गया है। जल शक्ति विभाग बिलासपुर सर्कल के अधीक्षक अभियंता राहुल दुबे ने बताया कि अभी पेयजल और सिंचाई योजनाओं के प्रभावित होने की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन आने वाले समय बारिश होता जी है।

विज्ञापन

फिलहाल प्रदेश के पानी की किल्लत के अधिक मामले रिपोर्ट नहीं हो रहे हैं। स्रोतों में डिस्चार्ज जरूर कम हुआ है, लेकिन बीच-बीच में बारिश होने से जल स्तर सुधर भी रहा है। अधिकारियों को जल स्रोतों की स्थिति की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। -अंजू शर्मा, प्रमुख अभियंता, जल शक्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed