{"_id":"63ecf1fb4e5edef1a70da685","slug":"drone-crash-in-nerchowk-was-bringing-blood-sample-from-sarkaghat-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नेरचौक में ड्रोन क्रैश, सरकाघाट से ला रहा था ब्लड सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नेरचौक में ड्रोन क्रैश, सरकाघाट से ला रहा था ब्लड सैंपल
Wed, 15 Feb 2023 08:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Feb 2023 08:24 PM IST
सार
मंडी जिले के सरकाघाट से नेरचौक मेडिकल कॉलेज में ब्लड सैंपल लेकर आ रहा ड्रोन तकनीकी खराबी के चलते नेरचौक में एक खेत में धमाके के साथ क्रैश हो गया।
विज्ञापन
ड्रोन(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट से नेरचौक मेडिकल कॉलेज में ब्लड सैंपल लेकर आ रहा ड्रोन तकनीकी खराबी के चलते नेरचौक में एक खेत में धमाके के साथ क्रैश हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। खेत में ड्रोन के पुर्जे बिखरे थे और खून के सैंपल भी इधर-उधर पड़े थे। यह ड्रोन स्काई एयर कंपनी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, सीएमओ मंडी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि ड्रोन सरकाघाट से मेडिकल कॉलेज में सैंपल लेकर आ रहा था। तकनीकी गड़बड़ी से हादसा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की जा रही है। गोर हो कि जिले के दुर्गम क्षेत्रों में दवाइयों के वितरण और मरीजों के सैंपल लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल ही में ड्रोन की मदद लेनी शुरू की है।
विज्ञापन