फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   drivers refused to drive old ambulance in chamba himachal

खटारा एंबुलेंस चलाने से चालकों ने किया इनकार, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 07 Sep 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 07 Sep 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
drivers refused to drive old ambulance in chamba himachal

चंबा जिले में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने खटारा एंबुलेंस को चलाने से मना कर दिया है। इसको लेकर कर्मचारियों ने शुक्रवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा को एक ज्ञापन के माध्यम से खटारा हो चुकी 108 एंबुलेंस की सूची सौंपी है।

विज्ञापन


इसके अलावा संचालक कंपनी पर कर्मचारियों ने प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। चालकों ने साफ कहा है कि जब तक एंबुलेंस की हालत में सुधार नहीं होता, वे एंबुलेंस नहीं चलाएंगे। इससे एंबुलेंस स्टाफ और मरीज दोनों की जान को खतरा है।
विज्ञापन


ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, एमडी एनएचएम शिमला, सीएमओ चंबा, स्वास्थ्य मंत्री व एसपी चंबा को भेजी गई है। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद रफी, महासचिव धीरज कुमार, जिला कोऑर्डिनेटर कर्ण सिंह, राहुल, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र और अशोक कुमार ने बताया कि कंपनी प्रबंधन खटारा हो चुकी एंबुलेंस को जबरदस्ती पास करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस की खस्ताहालत के बारे में कर्मचारी पहले भी सीएमओ चंबा को अवगत करवा चुके हैं लेकिन कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। वीरवार को साहो में धक्का स्टार्ट एंबुलेंस की वजह से एक महिला की जान चली गई। 

15 एंबुलेंस की हालत चिंताजनक

drivers refused to drive old ambulance in chamba himachal
डेमो

जिसका ठीकरा एंबुलेंस चालक के सिर फोड़ा जा रहा है। हालांकि हादसा एंबुलेंस की खस्ताहालत की वजह से हुआ है। तीसा, सलूणी, चंबा, ककीरा, चूड़ी, भरमौर, साहो, किलाड़, कलसूंई व किहार क्षेत्र में चलने वाली 15 एंबुलेंस की पहले भी ब्रेक डाउन हो चुकी है।इसकी वजह से हादसे होते-होते बचे हैं।

एंबुलेंस की हालत इतनी खराब हो चुकी हैं कि उन्हें चलाना खतरे से खाली नहीं है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। दो 102 एंबुलेंस को चलाया गया है। इसके अलावा आरकेएस व रेडक्रॉस की एंबुलेंस की भी सेवाएं ली जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed