SDM के चालक की मौत, पत्नी बोली- छुट्टी में भी लेते थे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के चालक की संदिग्ध हालत में मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पत्नी ने अफसर पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। मामला हिमाचल के पालमपुर का है। यहां जयसिंहपुर के एसडीएम के ड्राइवर की बीते बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक की पत्नी अफसर के खिलाफ खड़ी हो गई है।
ड्राइवर की पत्नी की शिकायत पर एसडीएम के खिलाफ धारा 306 (मरने के लिए मजबूर करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने एसडीएम पर आरोप लगाया है कि उसके पति को काफी दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था। छुट्टी के दिन भी एसडीएम उनसे काम लेते थे। तनाव में आकर उसके पति ने मौत को गले लगा लिया।
दफ्तर से मिली मौत की खबर
वह पिछले दो-तीन महीने से परेशान थे। बीते मंगलवार को छुट्टी के दिन वह घर में ही थे। बुधवार को सुबह बाइक लेकर कार्यालय निकले मगर दोपहर को उनकी मौत की खबर मिली। डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि शिकायत के आधार पर एसडीएम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उधर, एसडीएम देशराज जरियाल ने कहा कि उनका ड्राइवर पिछले दिनों घर से ही परेशान चल रहा था। उनके व्यवहार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की पूरी जनता जानती है। आर्मी से लेकर राजस्व विभाग और बतौर एसडीएम कैसे नौकरी की, उनका सारा स्टाफ और लोग जानते हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को पट्टी रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे किसी ने निजी अस्पताल में पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान विनय कुमार (41) कोठी पाहड़ा के रूप में हुई। बाद में पता चला कि यह जयसिंहपुर में एसडीएम का ड्राइवर था।