{"_id":"6758564418113d9f140f48cd","slug":"drinking-water-sewerage-works-world-bank-team-will-watch-shimla-news-c-19-sml1001-453485-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पेयजल-सीवरेज के काम \nदेखेगी विश्व बैंक की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पेयजल-सीवरेज के काम देखेगी विश्व बैंक की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व बैंक के 12 सदस्य आए हैं दौरे पर
कंपनी ने बैंक को दी कामों की प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। 24 घंटे पेयजल योजना का काम देखने शिमला आई 12 सदस्यीय विश्व बैंक की टीम मौके पर जाकर निर्माण कार्याें का जायजा लेगी। बुधवार से यह टीम कार्य को देखने के लिए मौके पर जाएगी। इसमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का सबसे पहले जायजा लिया जाएगा।
विश्व बैंक योजना के अनुसार शिमला शहर में 24 घंटे पानी की आपूर्ति दी जानी है। इसके अलावा शहर में सीवरेज नेटवर्क को भी मजबूत किया जाना है। पेयजल कंपनी ने हाल ही में लालपानी और ढली सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड किया है। इस काम पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। अब विश्व बैंक की टीम बुधवार को इनके कामों का जायजा लेगी। इसके बाद शकरोड़ी जाकर भी टीम का काम देखने का प्लान है। मंगलवार को पेयजल कंपनी के कार्यालय में विश्व बैंक टीम के सामने कामों की रिपोर्ट पेश की गई। कंपनी ने बताया कि शकरोड़ी से शिमला तक करीब 22 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। पंपिंग मशीनरी की खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दवाडा में पंपिंग स्टेशन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए नया नेटवर्क बिछाया जाएगा जिसके लिए स्वेज इंडिया ने सर्वे पूरा कर लिया है। अब जल्द ही काम शुरू होना है। कंपनी के अनुसार विश्व बैंक की टीम काम से संतुष्ट है। कंपनी के महाप्रबंधक राजेश कश्यप ने कहा कि विश्व बैंक को इस योजना के बारे में प्रोग्रेस रिपोर्ट दी है।