{"_id":"664ef567e1ff58286204ff1e","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-shimla-now-supply-will-be-available-only-five-days-a-week-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: शिमला में गहराया पेयजल संकट, अब सप्ताह में सिर्फ पांच दिन होगी आपूर्ति, यहां जानें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शिमला में गहराया पेयजल संकट, अब सप्ताह में सिर्फ पांच दिन होगी आपूर्ति, यहां जानें शेड्यूल
Thu, 23 May 2024 01:23 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 May 2024 01:23 PM IST
सार
शिमला में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट गहरा गया है। हफ्ते में छह दिन पानी देने के पेयजल कंपनी के दावे फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
शिमला शहर में पेयजल संकट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट गहरा गया है। हफ्ते में छह दिन पानी देने के पेयजल कंपनी के दावे फेल हो गए हैं। अब शहर में हफ्ते के पांच दिन ही पेयजल की आपूर्ति होगी। दो दिन कट रहेगा। पेयजल परियोजनाओं में जल स्तर घटने के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है। पेयजल कंपनी के एजीएम पीपी शर्मा ने कहा कि शहर में पांच दिन ही पेयजल आपूति दी जाएगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, शहर में अब टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। बुधवार को कंपनी के पास 20 टैंकरों की मांग पहुंची। इनमें राष्ट्रपति निवास छराबड़ा समेत शहर के डीएवी लक्कड़ बाजार, कृष्णानगर और लालपानी स्कूल के लिए दोपहर के समय टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति दी गई। कई स्कूलों में पानी की कमी के चलते शौचालय तक बंद करने पड़ रहे हैं। कंपनी के एजीएम पीपी शर्मा ने कहा कि सभी वार्डाें में तय शेड्यूल के अनुसार पानी देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन