{"_id":"6b02ed4702f9be325104283c","slug":"drawings-created-by-children-from-st-edwards-school-become-a-highlight-shimla-news-c-19-sml1002-823887-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सेंट एडवर्ड्स स्कूल के बच्चों \nके बनाए चित्र बने आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सेंट एडवर्ड्स स्कूल के बच्चों के बनाए चित्र बने आकर्षण
विज्ञापन
गेयटी में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी शुरू
डॉ. भादर सिंह ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में रविवार को सेंट एडवर्ड स्कूल की ओर से विद्यार्थियों की तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें दर्शकों को रंगों, कल्पनाओं और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला।
प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ कलाकार एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में पेंटिंग विषय के सहायक प्रोफेसर डॉ. भादर सिंह ने किया। 24 नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का आयोजन स्कूल के आर्ट क्लब की ओर से किया गया। इसमें विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। विद्यार्थियों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपने विचारों, अनुभवों और कल्पनाओं को खूबसूरती से कैनवास पर उकेरा है। प्रदर्शनी में प्राकृतिक सौंदर्य, पशु-पक्षियों, ऐतिहासिक इमारतों और देवी-देवताओं से जुड़ी कलाकृतियां दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। शिक्षिका दीपिका ने बताया कि प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि विकसित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है।