{"_id":"60f00eca8ebc3e549969a5a1","slug":"drawing-teacher-ultimatum-to-himachal-pradesh-government-to-fill-vacant-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार कला अध्यापकों ने दी चक्का जाम करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार कला अध्यापकों ने दी चक्का जाम करने की चेतावनी
Thu, 15 Jul 2021 04:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 15 Jul 2021 04:04 PM IST
सार
पिछली सरकार के समय में कला और शारीरिक शिक्षकों के 751 पद भरने की वित्त विभाग से मंजूरी मिली थी। स्वीकृत हुए इन पदों की फाइल का कोई पता नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने आगामी कैबिनेट बैठक में स्कूलों में रिक्त 500 पद भरने का फैसला नहीं लेने पर शिमला में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। गुरुवार को संघ की राज्य कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक के माध्यम से सरकार को उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
संघ के अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, सचिव प्रेम दीप, कोषाध्यक्ष बलवंत, उप सचिव जगदीश और परवीन कुमार ने कहा कि बीते चार वर्षों से हमें गुमराह किया जा रहा है। पहले सरकार ने स्वयं डिप्लोमा कोर्स करवाए। अब नौकरी न देकर बेरोजगार बनाकर घर बैठा दिया है। आगामी कैबिनेट बैठक में कला अध्यापकों के पद भरने का फैसला नहीं लिया गया तो चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
पिछली सरकार के समय में कला और शारीरिक शिक्षकों के 751 पद भरने की वित्त विभाग से मंजूरी मिली थी। स्वीकृत हुए इन पदों की फाइल का कोई पता नहीं है। बीते एक वर्ष से 500 पद कला और 500 पद शारीरिक शिक्षकों के भरने की फाइल सरकारी कार्यालयों में घूम रही है।
विज्ञापन
बजट सत्र के दौरान संघ ने विधानसभा घेराव किया था। उस समय मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने पद भरने का फैसला दो से तीन कैबिनेट बैठकों में होने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई कैबिनेट बैठकें हो गईं, लेकिन सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया। कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कला शिक्षकों के 1800 पद खाली हैं। इन्हें चरणबद्ध तरीके से भरा जाए। पहली कक्षा से कला विषय अनिवार्य किया जाए।