{"_id":"64415953e886ce868e07ebf7","slug":"draupadi-murmu-officially-announced-the-opening-of-the-president-s-residence-for-the-people-booking-will-be-d-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: द्रौपदी मुर्मू ने की राष्ट्रपति निवास लोगों के लिए खोलने की आधिकारिक घोषणा, ऑनलाइन होगी बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: द्रौपदी मुर्मू ने की राष्ट्रपति निवास लोगों के लिए खोलने की आधिकारिक घोषणा, ऑनलाइन होगी बुकिंग
Thu, 20 Apr 2023 08:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Apr 2023 08:56 PM IST
सार
आगामी 23 अप्रैल से आम लोग राष्ट्रपति निवास का भ्रमण कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए शुल्क लगेगा, जबकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी मुफ्त में यहां जा सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति निवास को खोलने की आधिकारिक घोषणा की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास को आम जनता के लिए खोलने की आधिकारिक रूप से घोषणा की। इसे पूर्व में प्रेजिडेंशियल रिट्रीट कहा जाता था। आगामी 23 अप्रैल से आम लोग राष्ट्रपति निवास का भ्रमण कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए शुल्क लगेगा, जबकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी मुफ्त में यहां जा सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति की ओर से वीरवार काे अपने आधिकारिक निवास पर ऐट होम का भी आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ऐट होम में शामिल हुए। मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक, विभिन्न बोर्डों-निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक, प्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी और शहर के अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी एट होम समारोह में उपस्थित रहे।
विज्ञापन