फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Draftsmen protest in Shimla

ड्राफ्ट्समैन संघ ने घेरा सचिवालय, संशोधित वेतनमान की मांग

Sat, 16 Sep 2017 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 16 Sep 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
Draftsmen protest in Shimla

संशोधित वेतनमान देने की मांग को लेकर प्रदेश ड्राफ्ट्समैन संघ ने प्रदेश सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से पंजाब की तर्ज पर आर्थिक लाभ देने की मांग उठाई। संघ ने प्रदर्शन के बाद मुख्य सचिव वीसी फारका को मांग पत्र सौंपा और मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए आश्वासनों की याद दिलाई।

विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में प्रदेश ड्राफ्ट्समैन संघ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह पठानिया ने कहा कि साल 2012 में जब प्रदेश के अन्य कर्मचारी वर्गों को संशोधित वेतनमान दिए थे तब आश्वासन दिया गया था कि पंजाब सरकार ड्राफ्ट्समैन वर्ग के वेतनमानों में संशोधन करेगी तभी हिमाचल में भी संशोधित वेतनमान जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिसंबर 2016 में पंजाब सरकार ने ड्राफ्ट्समैन वर्ग को संशोधित वेतनमान दे दिया है लेकिन प्रदेश सरकार अभी भी टालमटोल कर रही है। पठानिया ने कहा कि जब मुख्य सचिव ने जेसीसी की बैठक में आश्वासन दिया था तो अब देरी क्यों की जा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब के आधार पर वेतनमानों को लागू करवाने के लिए बीते छह माह में आठ बार ड्राफ्ट्समैन संघ मुख्यमंत्री से मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कई बार आश्वस्त कर चुके हैं। इसके बावजूद आर्थिक लाभ नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब ड्राफ्ट्समैन का पद प्रमोशनल पद है तो ग्रेड पे लेने के लिए दो साल के इंतजार की शर्त क्यों लगाई गई है?


संघ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह पठानिया ने पदोन्नति के लिए न्यूनतम समय सीमा पांच साल करने की मांग की। इस अवसर पर पंजाब ड्राफ्ट्समैन संघ के चेयरमैन गुरमेल सिंह सिद्धू, महासचिव राजेंद्र शर्मा सहित हिमाचल के पदाधिकारी रत्न सिंह निर्मोही, मदन लाल शर्मा, सतीश कुमार और अमर सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed