फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Draft delimitation of wards of Shimla Municipal Corporation prepared: Seven new wards will be created in the city

शिमला: नगर निगम चुनाव से पहले शहर में बनाए सात नए वार्ड, अब 41 होगी संख्या, देखें पूरी सूची

Thu, 10 Feb 2022 10:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Feb 2022 10:03 PM IST
सार

डीसी आदित्य नेगी ने शिमला नगर निगम के वार्डों की पुनर्सीमांकन की प्रस्तावना जारी करते हुए बताया कि नगर निगम शिमला के आम चुनाव की प्रक्रिया के तहत राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शिमला नगर निगम के वार्डों के परिसीमन का प्रारूप तैयार कर लिया है। डीसी ने बताया कि शिमला नगर निगम में पूर्व में वार्डों की संख्या 34 थी। इसे अब बढ़ाकर 41 कर दिया है। 

विज्ञापन
Draft delimitation of wards of Shimla Municipal Corporation prepared: Seven new wards will be created in the city
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव से ठीक पहले सात नए वार्डों का गठन कर दिया गया है। शहर में अब नगर निगम के कुल 41 वार्ड होंगे। अभी इनकी संख्या 34 थी। जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग की ओर से शिमला नगर निगम के वार्डों के परिसीमन को लेकर मिले निर्देश के बाद इसका प्रारूप जारी कर दिया है। अब इन पर जनता के सुझाव और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। शहर में रुल्दूभट्ठा, कृष्णानगर, कसुम्पटी, छोटा शिमला, संजौली, विकासनगर, खलीनी वार्डों को तोड़कर नए वार्ड बनाए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार रुल्दूभट्ठा से शांकली, कृष्णानगर से लोअर कृष्णानगर, संजौली चौक से ढींगूधार, छोटा शिमला से ब्रॉकहॉस्ट, विकासनगर से लोअर विकासनगर, खलीनी से लोअर खलीनी नाम से नए वार्डों का गठन किया है। वार्डों के पुनर्गठन में प्रयास किया है कि सभी वार्डों की जनसंख्या एक समान हो। कृष्णानगर, खलीनी और विकासनगर जैसे वार्डों की जनसंख्या अभी कसुम्पटी तथा अपर ढली से दो से तीन गुना ज्यादा थी। अब इन बड़े वार्डों के दो हिस्से किए हैं। कई ऐसे वार्ड भी हैं जिनके दो हिस्से नहीं किए हैं, लेकिन इनकी सीमाएं बदल दी हैं। नाभा, रुल्दूभट्ठा, लोअर बाजार, रामबाजार और ढली जैसे वार्डों की नई सीमाएं भी तय कर दी हैं। 

विज्ञापन


17 फरवरी तक दर्ज होंगी आपत्तियां
इस प्रस्ताव पर शहर की जनता अपने सुझाव और आपत्तियां शुक्रवार से दर्ज करवा सकती है। 17 फरवरी तक यह प्रक्रिया चलेगी। लोग उपायुक्त कार्यालय में अपने लिखित सुझाव और आपत्तियां दे सकेंगे। वार्डों के परिसीमन का मसौदा प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय शिमला की अधिकारिक वेबसाईट http://hpshimla.nic.in पर उपलब्ध भी है। डीसी आदित्य नेगी ने शिमला नगर निगम के वार्डों की पुनर्सीमांकन की प्रस्तावना जारी करते हुए बताया कि नगर निगम शिमला के आम चुनाव की प्रक्रिया के तहत राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शिमला नगर निगम के वार्डों के परिसीमन का प्रारूप तैयार कर लिया है। डीसी ने बताया कि शिमला नगर निगम में पूर्व में वार्डों की संख्या 34 थी। इसे अब बढ़ाकर 41 कर दिया है। यह प्रस्तावना जनता के लिए उपायुक्त कार्यालय और नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध है। 

विज्ञापन

ये होंगे अब एमसी के वार्ड

वार्ड नंबर 
1 भराड़ी 
2 रुल्दूभट्ठा
3 शांकली
4 कैथू
5 अनाडेल
6 समरहिल
7 टुटू 
8 मज्याठ
9 बालूगंज
10 कच्चीघाटी
11 टूटीकंडी
12 नाभा
13 फागली
14 अपर कृष्णानगर
15 लोअर कृष्णानगर
16 रामबाजार गंज
17 लोअर बाजार
18 जाखू
19 बैनमोर
20 इंजनघर
21 संजौली चौक
22 ढींगूधार
23 ढली वन
24 ढली टू
25 शांति विहार
26 भट्ठाकुफर
27 सांगटी
28 मल्याणा
29 पंथाघाटी
30 कसुम्पटी वन
31 कसुम्पटी टू
32 छोटा शिमला
33 ब्रॉकहास्ट
34 अपर विकासनगर
35 लोअर विकासनगर
36 कंगनाधार
37 पटयोग
38 न्यू शिमला
39 खलीनी
40 लोअर खलीनी
41 कनलोग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed