{"_id":"5fb3d6f38ebc3e9bc4246413","slug":"dr-sunil-himachal-president-of-abvp-vishal-will-be-the-province-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. सुनील हिमाचल एबीवीपी के अध्यक्ष, विशाल होंगे प्रांत मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. सुनील हिमाचल एबीवीपी के अध्यक्ष, विशाल होंगे प्रांत मंत्री
Tue, 17 Nov 2020 07:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Nov 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
डॉ. सुनील ठाकुर को अध्यक्ष और विशाल वर्मा को प्रांत मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी ने संगठन के नए प्रांत मंत्री और प्रांत अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है। निर्विरोध चुने गए संगठन के पदाधिकारियों में डॉ. सुनील ठाकुर को अध्यक्ष और विशाल वर्मा को प्रांत मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। यूपी के चुनाव अधिकारी डॉ. नितिन व्यास ने दोनों नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारी 22 नवंबर को मंडी में होने वाले 41वें शांत अधिवेशन में पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. सुनील ठाकुर पीएचडी तक की पढ़ाई करने के बाद स्कूल ऑफ लाइसेंसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला में सह प्राध्यापक और अधिष्ठाता के पद पर सेवारत हैं। प्रांत मंत्री विशाल वर्मा 2012 से संगठन से जुड़े है। विवि से एलएलबी, दीनदयाल उपाध्याय पीठ से डिप्लोमा किया है। इन दोनों को एक साल के लिए प्रांत अध्यक्ष और मंत्री के पद पर चुना गया है।
विज्ञापन