फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dr. Sanjay Kumar of Palampur became the chairman of the Agricultural Scientists Recruitment Board

Kangra News: पालमपुर के डॉ. संजय कुमार बने कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष

Mon, 31 Jul 2023 09:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Jul 2023 09:29 PM IST
सार

 कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पालमपुर के डॉ. संजय कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे सीएसआईआर संस्थान पालमपुर से कुछ माह पहले ही निदेशक के पद से रिटायर हुए।

विज्ञापन
Dr. Sanjay Kumar of Palampur became the chairman of the Agricultural Scientists Recruitment Board
डॉ. संजय कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग के कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पालमपुर के डॉ. संजय कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे सीएसआईआर संस्थान पालमपुर से कुछ माह पहले ही निदेशक के पद से रिटायर हुए। इससे पहले वे वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में काम कर चुके हैं। सीएसआईआर पालमपुर में उनके कार्यकाल में ओरामा परियोजना, केसर, हींग, मंदिरों में चढ़ने वाले फूलों से बना धूप, सिटीविया, न्यूटे्रशन, ट्यूलिप गार्डन समेत कई चीजों पर शोध हुआ। सीएसआईआर आज उन पर बेहतर काम कर रहा है।

विज्ञापन


सीएसआईआर में उनकी सेवाओं को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग के कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। डाॅ. संजय कुमार का कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी) में अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर सीएसआईआर पालमपुर और लोगों में खुशी है। इतने बड़े पद पर बैठना पालमपुर के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। डाॅ. संजय कुमार ने कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेवारी मिली है उसे वे ईमानदारी से निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed