फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr. randeep guleriya treats the Padma Shri award.

हिमाचल के डा. रणदीप गुलेरिया को पद्मश्री

Tue, 27 Jan 2015 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 Jan 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
Dr. randeep guleriya treats the Padma Shri award.

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। कांगड़ा के मूल निवासी और अब एम्स (दिल्ली) में पल्मनरी विभाग के एचओडी डॉ. रणदीप गुलेरिया को पद्मश्री से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। कांगड़ा के मूल निवासी और अब एम्स (दिल्ली) में पल्मनरी विभाग के एचओडी डॉ. रणदीप गुलेरिया को पद्मश्री से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार समेत नौ लोगों को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 20 को पद्म भूषण और 75 को पद्म श्री देने की घोषणा की गई। 104 लोगों की सूची में 17 महिलाएं और 17 विदेशी हैं, जिनमें माइक्रोसाफ्ट के प्रमुख बिल और मेलिंडा गेट्स का भी नाम है।

जापान के साईचिरो मिसोमी को भी पद्म भूषण से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। सरकार ने पद्म पुरस्कारों के ऐलान में सियासत के साथ ही अपने भगवा एजेंडे का भी ख्याल रखा है।

अमिताभ बच्चन और दिलीप ‌कुमार को कला क्षेत्र में पदम श्री

Dr. randeep guleriya treats the Padma Shri award.
उत्तर प्रदेश में अपने मिशन 2017 को देखते हुए पुरस्कार में प्रदेश पर विशेष कृपा की गई है। सूची में ज्यादातर चेहरे ऐसे हैं जो किसी न किसी तरह से भगवा खेमे से जुड़े रहे हैं।

पद्म पुरस्कारों में कुछ ऐसे भी नाम हैं जिनको लेकर विपक्ष सरकार पर हमला बोल सकती है। अब तक कांग्रेस पर अपने चहेतों को सम्मान देने का आरोप लगाने वाली भाजपा ने भी अपने लोगों को ही सम्मानित किया है।

भाजपा में दरकिनार किए जा चुके आडवाणी को सार्वजनिक मामलों की श्रेणी में यह सम्मान दिया गया है। अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार को कला क्षेत्र में सम्मानित किया गया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सिख मतदाताओं की अहमियत को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी पद्म विभूषण से नवाजा गया है।

भगवा खेमे को खुश करने के प्रयास में उत्तर प्रदेश से जगद्गुरुरामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

सत्यमित्रा नंद गिरी को पद्म भूषण

Dr. randeep guleriya treats the Padma Shri award.

विदेशियों और अनिवासी भारतीयों के बीच सरकार की छवि को चमकाने के लिए ब्रिटेन और फ्रांस के करीम अली हुसैनी आगा खान को व्यापार एवं उद्योग की श्रेणी में पद्म विभूषण देने का ऐलान किया है।

पद्म भूषण की श्रेणी में भगवा परिवार के विचारक कहे जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार स्वपनदास गुप्ता और पत्रकार रजत शर्मा को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में सम्मान दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सत्यमित्रा नंद गिरी को भी पद्म भूषण दिया गया है।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी, संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप, हरीश साल्वे, अशोक सेठ को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। पद्म श्री पाने वालों में भी भाजपा और संघ के करीबी चेहरों की भरमार है।

प्रमुख चेहरों में फिल्म निदेशक संजय लीला भंसाली, अर्थशास्त्री विवेक देबराय, गीतकार प्रसून जोशी, संगीतकार रविंद्र जैन, पत्रकार राम बहादुर राय, शिक्षाविद् जे एस राजपूत, ब्रह्म देव शर्मा, अरुणिमा सिन्हा सरीखे नाम हैं। आडवाणी, दिलीप कुमार, बच्चन को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed