फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dr. Rakesh Kumar, Mahesh Verma, Satya Prakash Sharma will get himachal prerna strot award

Himachal: डॉ. राकेश कुमार, महेश वर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा को मिलेगा प्रेरणास्रोत सम्मान

Tue, 13 Aug 2024 11:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू/सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू/सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Aug 2024 11:15 AM IST
सार

राज्य सरकार ने प्रेरणा स्रोत, सिविल सेवा, हिमाचल गौरव और विशेष सम्मान पुरस्कार के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए हैं। कांगड़ा के देहरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
Dr. Rakesh Kumar, Mahesh Verma, Satya Prakash Sharma will get himachal prerna strot award
सत्य प्रकाश शर्मा, केहर सिंह ठाकुर,केशव राम शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पालमपुर के डॉ. राकेश कुमार, पद्मश्री महेश वर्मा और सुंदरनगर के सत्य प्रकाश शर्मा को स्वतंत्रता दिवस पर प्रेरणास्रोत सम्मान से नवाजा जाएगा। राज्य सरकार ने प्रेरणा स्रोत, सिविल सेवा, हिमाचल गौरव और विशेष सम्मान पुरस्कार के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए हैं। कांगड़ा के देहरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विजेताओं को सम्मानित करेंगे। कुल्लू के केहर सिंह, सोलन के केशव राम, सहायक आयुक्त कर एवं आबकारी विभाग पूनम ठाकुर को हिमाचल गौरव पुरस्कार दिया जाएगा। केबीसी फेम राजधानी शिमला के अरुणोदय शर्मा को विशिष्ट और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग को सिविल सेवा अवाॅर्ड दिया जाएगा।

विज्ञापन

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस बाबत पत्र जारी किया गया है।इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के चीफ मेंटर डॉ. राकेश कुमार स्वतंत्रता दिवस पर प्रेरणा स्रोत सम्मान से अलंकृत होंगे। डॉ. राकेश को उनके विश्वस्तर पर हस्तशिल्प, व्यापार एवं निर्यात संवर्धन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। प्रेरणा स्रोत सम्मान से सम्मानित होने वाले पद्मश्री प्रो. डॉ. महेश वर्मा भारतीय प्रोस्थोडॉन्टिस्ट हैं। मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज के पूर्व निदेशक और प्रिंसिपल हैं। वर्तमान में वह गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। भारत सरकार ने उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए 2014 में चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री सम्मानित किया था। दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक और सुंदरनगर के डैहर निवासी सत्य प्रकाश शर्मा को भी प्रेरणा स्रोत सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

केहर ने रंगमंच को दिलाई अलग पहचान
जिला कुल्लू के प्रसिद्ध रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर ने रंगमंच को विश्व पटल पर पहचान दिलाई है। वह 26 सालों से निरंतर रंगमंच के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई मंचों पर नाटकों का मंचन कर चुके हैं। नाटक के क्षेत्र में उन्हें भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से पहले स्कॉलरशिप 2001 में और फिर फैलोशिप 2010 में शोध कार्य के लिए प्राप्त हुई। वर्तमान समय में रंगकर्मी कुल्लू में अपने नाट्य ग्रुप एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के साथ रंगमंच के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू रंग मेला, जिला स्तरीय कुल्लू नाट्योत्सव, राज्य स्तरीय हिमाचल नाट्य महोत्सव तथा राष्ट्रीय स्तरीय कुल्लू राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव जैसे नाटयोत्सवों को प्रति वर्ष करवाते हैं। रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर के 12 से अधिक प्रशिक्षु मुंबई में बतौर अभिनेता और अभिनेत्री नाटकों और फिल्मों में कार्य कर रहे हैं। 26 साल कुल्लू के युवाओं की प्रतिभा को निखारने में लगाए हैं। 

विज्ञापन

सत्य ने अनाथ बच्चों को दिया आश्रय
 डैहर स्थित दिव्या मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक सत्य प्रकाश शर्मा को हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित प्रेरणा स्रोत सम्मान-2024 मिलेगा। उनको सम्मान के लिए चयनित होने पर क्षेत्र में और दिव्या मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट में खुशी की लहर है। 14 अप्रैल 1983 सत्यप्रकाश शर्मा ने डैहर में दिव्या मानव ज्योति सेवा अनाथालय की विधिवत शुरुआत की थी। आज यह अनाथालय एक ट्रस्ट का रूप ले चुका है। व्यवस्था के लिहाज में पूरे प्रदेश में यह अनाथालय बेहतरीन माना गया है। यहां की व्यवस्था को देखते वाले हर आगंतुक ने इसे एक आदर्श मॉडल की संज्ञा दी है, इसे सेवाभाव और समर्पण का दूसरा नाम बताया है। इस अनाथालय में करीब 150 बच्चे रह रहे हैं। 

महिला सशक्तीकरण पर पूनम ठाकुर कर रहीं विशेष कार्य
 हिमाचल गौरव पुरस्कार से पुरस्कृत होने वाली सहायक आयुक्त कर एवं आबकारी पूनम ठाकुर दिव्यांशी ऐसे कार्यक्रमों में वक्ता हैं जो विशेष रूप से महिला जागरुकता और सशक्तीकरण के लिए डिजाइन किए गए हैं। वह नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेती हैं और महिलाओं के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित करती हैं। महिलाओं में जागरुकता फैलाने के मकसद से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के दिशानिर्देशों के तहत यह कार्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से उन्हें अपने घर में बने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर पंजीकृत होने के लिए शिक्षित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed