फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dr rajeev bindal new president of himachal Pradesh BJP

डॉ. राजीव बिंदल बने हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष, पीटरहॉफ में हुई विधिवत घोषणा

Sat, 18 Jan 2020 12:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Jan 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
dr rajeev bindal new president of himachal Pradesh BJP
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व सिरमौर के नाहन से विधायक डॉ. राजीव बिंदल शनिवार को आधिकारिक रूप से भाजपा के सिरमौर बन गए। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व चुनाव पर्यवेक्षक सुनील देवधर ने उनके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय सहित तमाम मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन


निजी कारणों से कार्यक्रम में शामिल न हो पाने के चलते पूर्व सीएम शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल का शुभकामना संदेश समारोह में कार्यकर्ताओं को पढ़कर सुनाया गया। डॉ. बिंदल ने अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर सभी का आभार जताते हुए कहा कि अगले चार साल सेवा, समर्पण, समन्वय और समरसता से काम करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ के सपने को साकार करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि उन्होंने त्रिदेव और बूथ लेवल मैनेजमेंट के साथ पन्ना प्रमुख जैसा कठिन काम करके प्रदेश में पहले विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाने का काम किया, उसके बाद लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करवाई। यही नहीं, दो विधानसभा उपचुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाने में भी सत्ती की टीम का कार्य सराहनीय रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुटीले अंदाज में कहा कि संगठन अब डॉक्टर के हवाले है जो नब्ज देखकर मर्ज का पता लगाएंगे और इलाज भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इलाज से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर दो साल स्वर्णिम काम किया। अब उन्हें संगठन को मजबूत करने का काम मिल गया है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन दोनों को मिलकर 2022 के लिए काम कर 50 सीटेें जीतकर 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। सीएम ने कहा कि पांच साल बाद सरकार बदलने के सिलसिले को पार्टी का नया खत्म करेगा और भाजपा सत्ता में रिपीट करके दिखाएगी।

राष्ट्रीय परिषद के लिए नाम घोषित

बिंदल के अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद भाजपा राष्ट्रीय परिषद के लिये चार नामों की घोषणा भी की गई। इनमें कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से रीता धीमान, मंडी से राकेश जम्वाल, हमीरपुर से राजेंद्र गर्ग और शिमला संसदीय क्षेत्र से सुखराम चौधरी के नाम मनोनीत किए गए। 

नड्डा के कार्यक्रम में रहेगी हिमाचल की भारी मौजूदगी 
अध्यक्ष बनने के एलान के बाद बिंदल ने सभी से दो दिन बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे जगत प्रकाश नड्डा के समर्थन में भारी संख्या में कार्यक्रम में हिमाचल से मौजूदगी का आह्वान किया। कहा कि हिमाचल के लिए यह गौरव की बात है कि देश और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बनने जा रहे हैं।

चर्चा का विषय रहा अनुराग और सीएम का हाथ मिलाना

dr rajeev bindal new president of himachal Pradesh BJP

कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हाथ मिलाने का घटनाक्रम छाया रहा। दरअसल, अनुराग जब मंच पर आए तो वह पहले भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे से मिले लेकिन उनके बगल में हाथ बढ़ाए खड़े सीएम जयराम से हाथ मिलाने के बजाय तीसरे नंबर पर खड़े डॉ. राजीव बिंदल के गले लग गए।

बिंदल के साथ गर्मजोशी से मिलने व फोटो खिंचाने के बाद उन्होंने सीएम से हाथ मिलाया। हालांकि, मीडिया में इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। उधर, कांग्रेस नेता राजेंद्र राणा ने भी इसपर सवाल खड़े किए और कहा कि यह ट्रेलर है और आगे पिक्चर दिखाई जाएगी।

बिंदल समेत कई नेताओं ने डाली नाटी

dr rajeev bindal new president of himachal Pradesh BJP
nati shimla - फोटो : अमर उजाला

 प्रदेश अध्यक्ष बनने के एलान के बाद पीटरहाफ के लान में हल्की बारिश व बर्फबारी के बीच डॉ. राजीव बिंदल समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नाटी डाली। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर भाजपा के कई विधायक भी थिरकते दिखे। वहीं नेताओं की फोटो व वीडियो बनाने में भी लोगों का क्रेज दिखा।

मिलने वालों में लगी रही होड
बिंदल के पदभार की घोषणा के बाद पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच बिंदल को माला पहनाने से लेकर गुलदस्ता देकर अपनी मौजूदगी दिखाने की होड़ रही। इस दौरान भारी नारेबाजी के बीच अलग-अलग गुट बिंदल के प्रति अपनी आस्था व समर्थन का दर्शाने का प्रयास करते रहे।

सोशल मीडिया पर भी छाए रहे बिंदल 

dr rajeev bindal new president of himachal Pradesh BJP

मिलने वालों के बीच बिंदल के साथ सेल्फी लेने को लेकर भी क्रेज दिखा। हर नेता इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरे में अपने नेता के साथ कैद करने के लिए जद्दोजहद करता रहा। हालांकि, इस दौरान पूरे समय बिंदल ने कार्यकर्ताओं के जोश के प्रति सम्मान दिखाते हुए फोटो भी खिंचाई।

शनिवार को भाजपा का सोशल मीडिया सेल भी खासा एक्टिव दिखा। बिंदल की ताजपोशी के दिन को सोलश मीडिया पर दर्ज कराने के लिए बिंदल फार बीजेपी हिमाचल हैशटैग को ट्रेंड कराने का प्रयास किया गया और 15 हजार से ज्यादा ट्वीट किए गए।

पिछले कुछ समय से सुस्त पड़े सेल का यह बेहद शानदार प्रदर्शन रहा। हिमाचल में सुबह से ही यह हैशटैग ट्रेंडिंग में रहा। वहीं, प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी बिंदल को ट्वीट कर पद व जिम्मेदारी की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed