फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr. Raghuvindra elected as president of himachal teacher association

हपुटा के अध्यक्ष बने डा. रघुविंद्र सिंह

Sat, 28 Jun 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jun 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dr. Raghuvindra elected as president of himachal teacher association

एचपीयू में डा. रघविंद्र सिंह हिमाचल टीचर्स एसोसिएशन (हपुटा) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। डा. रघुविंद्र सिंह ने डा. रमेश चौहान को नौ मतों से मात देकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर डा. महावीर सिंह, महासचिव पद पर डा. अमरजीत सिंह, सहसचिव पद पर डा. देवेंद्र शर्मा कब्जा किया है। वित्त सचिव पद पर डा. कमल मनोहर विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन


रिटर्निंग आफिसर प्रो. एमएस चौहान की देखरेख में हुए चुनाव में शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए मतदान किया। कुल 185 में से 144 शिक्षक मतदाताओं ने मत का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद तीन बजे की गई मतों की गणना के बाद चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। कार्यकारिणी में जोगेंद्र सिंह धीमान, प्रो.  जय सिंह परमार, प्रो. देवेंद्र कुमार शर्मा, मनु सूद, एसएस नारटा, जवाहर ठाकुर, नेत्र सिंह को निर्विरोध कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।


किसको-कितने मत पड़े
अध्यक्ष पद पर डा. रघुविंद्र सिंह 76 डा. रमेश चौहान 67, उपाध्यक्ष पद पर डा. आरएल झिंटा 55, डा. महावीर सिंह 87, महासचिव पद पर डा. अमरजीत 82 मत, डा. हरिमोहन 59 मत, सहसचिव पद पर डा. देवेंद्र शर्मा को 89, विरोधी राजेंद्र सिंह चौहान को 52,  वित्त सचिव पद पर विजेता रहे डा. कमल मनोहर को 74 मत जबकि डा. प्रदीप कुमार को 67 मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed