फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dr manisha parul verma rajkumar selected for army medical corps

सेना के अस्पतालों में सेवाएं देंगे प्रदेश के तीन होनहार

Sun, 26 Jun 2016 09:54 AM IST
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 26 Jun 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
dr manisha parul verma rajkumar selected for army medical corps
सेरेमोनियल परेड में कैप्टन डॉ. मनीषा परिजनों के साथ। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के तीन युवाओं ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रदेश के तीन युवा आर्मी मेडिकल कॉर्प के लिए चयनित हुए हैं। ये सेना के अस्पतालों में सेवाएं देंगे। वीरवार को लखनऊ में हुई सेरेमोनियल परेड में कैप्टन डॉ. मनीषा शर्मा, कैप्टन डॉ. पारुल वर्मा और कैप्टन डॉ. राजुकमार की खुशी का ठिकाना न था। परिजन भी इनकी सफलता से फूले नहीं समा रहे थे।

विज्ञापन


आर्मी में जाने का सपना हुआ सच : कैप्टन डॉ. मनीषा
शिमला के समरहिल की रहने वाली मनीषा शर्मा की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय जाखू से हुई है। मनीषा ने दिसंबर 2015 में आईजीएमसी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। फरवरी 2016 में आर्मी मेडिकल कॉर्प के लिए आवेदन किया। इसके बाद कोलकाता में इंटरव्यू और मेडिकल हुआ। 10 मार्च को मनीषा ने मिलिट्री अस्पताल जतोग में ज्वाइन किया।
विज्ञापन


इसके बाद इन्हें दो माह की ट्रेनिंग के लिए ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी लखनऊ बुलाया गया। वीरवार को लखनऊ में हुई सेरेमोनियल परेड में इन्हें कैप्टन के रैंक से नवाजा गया। मनीषा ने कहा कि आर्मी में जाने का उनका सपना सच हो गया। मनीषा भविष्य में सर्जरी में पीजी करना चाहती हैं। मनीषा की पोस्टिंग अब सिक्किम के लिए हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा के पिता बाबू राम शर्मा मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस से 2008 में ऑनरेबल लेफ्टिनेंट सूबेदार मेजर पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने बताया कि मनीषा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही। मनीषा की माता कल्पना शर्मा ने कहा कि बेटी की सफलता पर उन्हें नाज है। भाई संजय शर्मा और बहन रेणुका भी बहुत खुश हैं।

डा. पारुल की अखनूर में हुई पोस्टिंग

dr manisha parul verma rajkumar selected for army medical corps
सेरेमोनियल परेड में कैप्टन डॉ. पारुल वर्मा परिजनों के साथ। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले के पट्टा लदरौर की रहने वाली कैप्टन डॉ. पारुल वर्मा की शिक्षा जम्मू से हुई है। पारुल ने दिसंबर 2013 में आईजीएमसी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। इसके बाद सीएचसी सुजानपुर में सेवाएं दीं। मनीषा के पिता सुरेश कुमार सेना से ब्रिगेडियर के पद से रिटायर हुए हैं।

अभी हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग में डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। मनीषा के भाई हितेश सिंह वर्मा भी सेना में कैप्टन हैं। वह आजकल जम्मू में लाइट इनफेंटरी में तैनात हैं। माता शशि कल्पना वर्मा गृहिणी हैं। पारुल की पोस्टिंग अखनूर जम्मू में हुई है। भविष्य में गायनी में पीजी करना चाहती हैं।

2013 में एमबीबीएस किया डा. राजकुमार ने
बिलासपुर जिले के शाहतलाई के रहने वाले कैप्टन डॉ. राजुकमार ने भी दिसंबर 2013 में आईजीएमसी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed