फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr. Harsh Vardhan statement on Modi govt at shimla.

हर्षवर्धन ने बताया, क्या है मोदी सरकार का सबसे बड़ा हथियार

Sat, 28 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dr. Harsh Vardhan statement on Modi govt at shimla.
केंद्रीय मंत्री डा. हर्ष वर्धन ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि पीएम मोदी पहाड़ी राज्यों का खास ध्यान रख रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय अर्थ साइंस और साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री डा. हर्ष वर्धन ने होटल होली डे होम शिमला में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का सबसे बड़ा हथियार पारदर्शिता है।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र से एक रुपया जारी होता है, मगर जरूरतमंद तक उस में से सिर्फ 10 से 15 पैसे ही पहुंचते है। किसी ने इस बात की गहराई को नहीं समझा। केंद्र की मोदी सरकार ने इस कमी को दूर करने और शासन और योजनाओं में पारदर्शिता लाने तथा भ्रष्टाचार को समाप्त करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


अब जरूरतमंदों को उनके नाम की सब्सिडी सीधे उनके खातों में जा रही है। जिससे करीब 41000 करोड़ से अधिक की बचत हुई है। मोदी चूंकि हिमाचल में 90 के दशक में रहे हैं तो वे पहाड़ी प्रदेशों की मुश्किलों को बखूबी जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वे ऐसे प्रदेशों के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। पिछली दस साल तक रही सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों के बाद नरेंद्र मोदी और भाजपा हर देशवासी के लिए एक उम्मीद बने हैं, जो जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही कार्य कर रहे हैं।

महंगाई कम करने का हर संभव प्रयास कर रही केंद्र सरकार

Dr. Harsh Vardhan statement on Modi govt at shimla.
शिमला पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन महंगाई कम करने के मीडिया के सवाल पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां बताने राजधानी शिमला पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन महंगाई कम करने के मीडिया के सवाल पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय में भी यही सवाल था और अब भी यही सवाल है, जिसे लोग भूल गए थे।

केंद्र सरकार महंगाई कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल की जनता ने भरपूर सराहना की है। असम में पहली मर्तबा भाजपा की सरकार का बनना इसका प्रमाण है। कहा कि साइंस एंड टेक्नोलॉजी में हर शोध अनुसंधान को आम आदमी के जीवन को आसान बनाने पर केंद्रित किया जा रहा है।

भारत जापान, चीन और कनाडा के साथ मिलकर तीस मीटर लंबी टेलीस्कोप बना रहा है, जिसका इस्तेमाल शोध अनुसंधान में किया जाएगा। अब 4000 करोड़ खर्च कर देश में मौसम बदलाव, भूकंप, सोनामी जैसे प्राकृतिक आपदाओं का पूर्वानुमान लगाने के लिए शोध कार्य किया जा रहा है। हर राज्य को विकास के लिए हर तरह से सहयोग और बजट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed