{"_id":"bb75b3f2334b27beaeb477c07829f667","slug":"dr-aman-become-the-president-of-rda","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में डॉ. अमन बने आरडीए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी में डॉ. अमन बने आरडीए अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 22 Jul 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी अस्पताल में सोमवार को रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के चुनाव में डॉ. अमन मदैइक को अध्यक्ष चुना गया है। इनके अलावा डॉ. लोकेश चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
महासचिव डॉ. शाहिद खान, संयुक्त सचिव डॉ. विवेक और डॉ. त्रिलोक, कोषाध्यक्ष डॉ. रीना, प्रेस सचिव रोहित डढवाल, मेस सेक्रेटरी डॉ. संजीव धीमान और कार्यकारिणी में डॉ. मनीषा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इन्हें फीमेल रेजिडेंट डॉक्टर का प्रतिनिधि बनाया गया है। यह फीमेल रेजिडेंट डॉक्टरों की समस्याओं को एसोसिएशन के मार्फत उठाएंगी। आरडीए अध्यक्ष डॉ. राजीव चौहान के पीजीआई जाने के बाद चुनाव तय थे।
विज्ञापन
सोमवार को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चयन किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अमन ने कहा कि आरडीए की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। मंगलवार को कार्यकारिणी मांगों को लेकर प्रबंधन से मिलेगी।