फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dpr preparation for construction of 61 nh in himachal

प्रदेश में 61 नए नेशनल हाईवे बनाने के लिए कसरत तेज, इस माह भेजी जाएंगी डीपीआर

Wed, 07 Feb 2018 10:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 07 Feb 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
dpr preparation for construction of 61 nh in himachal

प्रदेश में 61 नेशनल हाईवे बनाने के लिए जयराम सरकार ने कसरत तेज कर दी है। अगले महीने से नेशनल हाईवे की डीपीआर केंद्र को भेजनी शुरू हो जाएंगी। सीएम लगातार इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ करीब 8 बार बैठक कर चुके हैं।

विज्ञापन


तकरीबन सभी नेशनल हाईवे की डीपीआर बनाने के लिए कंसलटेंट नियुक्त किए जा चुके हैं। इन्हें जल्द डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार इसी साल से नेशनल हाईवे के टेंडर अवार्ड करने पर जोर दे रही है। 
विज्ञापन


हालांकि यह टेंडर केंद्र सरकार की ओर से होने हैं। लेकिन इससे पहले प्रदेश सरकार अपनी सारी औपचारिकताएं पूरी करने में लगी है। केंद्र सरकार की ओर से सूबे को 61 नेशनल हाईवे मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एचएच के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा था भाजपा ने

dpr preparation for construction of 61 nh in himachal

केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से विचार-विमर्श करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शिमला आकर इसकी अधिसूचना जारी की थी। लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल खाची ने बताया कि लोक निर्माण विभाग नेशनल हाईवे पर फोकस किए हुए है। 

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर नेशनल हाईवे की डीपीआर न बनाए जाने के मुद्दे पर घेरा था। विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने सत्ता पक्ष का घेराव किया था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इसको मुद्दा न बनाए। ऐसे में भाजपा सरकार समय रहते इस काम को करना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed