Shimla News: शिमला-परवाणू रोपवे की डीपीआर तैयार, जल्द होंगे टेंडर
अब कार्पोरेशन ने टेंडर के दस्तावेज तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है। इस परियोजना का बजट 68,00 करोड़ रुपये रखा है तथा निर्माण पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परवाणू से शिमला के लिए प्रस्तावित 38 किलोमीटर लंबे रोपवे प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार हो गई है। रोपवे कार्पोरेशन ने टाटा कंसल्टेंसी को ढाई करोड़ रुपये में यह कार्य सौंपा था। अब कार्पोरेशन ने टेंडर के दस्तावेज तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है। इस परियोजना का बजट 68,00 करोड़ रुपये रखा है तथा निर्माण पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर होगा। कार्पोरेशन का दावा है कि जल्द ही इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। परवाणू-शिमला रोपवे के धरातल पर उतरने पर देश-विदेश के सैलानी हिमालयी शृंखला के मनोरम नजारों का लुत्फ उठाते हुए महज एक घंटे में शिमला पहुंच सकेंगे।
इसमें लोगों के समय की बचत तो होगी ही साथ ही कम लागत में सफर कर सकेंगे। सैलानियों के साथ ही प्रदेश के लाखों लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। रोपवे का निर्माण होने से पहाड़ों की रानी शिमला पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। वर्तमान में लोग वाहनों और बसों के माध्यम से शिमला पहुंचते हैं। इस वजह से टूरिस्ट सीजन के दौरान शहर से लेकर शिमला-कालका नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार परवाणू से शिमला के लिए रोपवे निर्माण की योजना पर काम कर रही है। कार्पोरेशन के मुताबिक इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली है और सर्वे भी पूरा कर लिया है।
आठ चरणों में बनेगा देश का सबसे लंबा रोपवे
रोपवे कार्पोरेशन का दावा है कि कालका-शिमला रोपवे देश का सबसे लंबे रोपवे होगा। इसका निर्माण कार्य आठ चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रारंभिक योजना के मुताबिक इस रोपवे में एक घंटे में 3,000 से 5,000 लोग सफर कर सकेंगे। इसमें परवाणू-जाबली, जाबली-डगशाई, डगशाई-बड़ोग, बड़ोग-सोलन, सोलन-करोल टिब्बा, करोल टिब्बा-आईटी सिटी वाकनाघाट, आईटी सिटी वाकनाघाट-शोघी,शोघी-तारादेवी मंदिर और तारादेवी मंदिर में तारादेवी स्टेशन बनाए जाएंगे।
परवाणू-शिमला रोपवे की टाटा कंसल्टेंसी ने डीपीआर तैयार कर ली है। टेंडर दस्तावेज बनाने का कार्य किया जा रहा है। कार्पोरेशन का प्रयास है कि जल्द इसके टेंडर जारी कर दिए जाएं। इसके बनने से शिमला में पर्यटन कारोबार गति पकड़ेगा।-अजय शर्मा, निदेशक, रोपवे कार्पोरेशन