फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Doppler weather radar stations will be established in Kinnaur and Lahaul-Spiti, decision taken in dm Authority

Himachal: किन्नौर और लाहौल में स्थापित होंगे डॉप्लर वेदर रडार स्टेशन, हैम रेडियो का मिलेगा प्रशिक्षण

Fri, 21 Feb 2025 04:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Feb 2025 04:04 PM IST
सार

अग्निश्मन व एसडीआरएफ के कर्मचारियों को भी हैम रेडियो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि 12 बहुतकनीकी संस्थानों को आपदा के दौरान हाउसिंग ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने के लिए चिन्हित किया गया है। 

विज्ञापन
Doppler weather radar stations will be established in Kinnaur and Lahaul-Spiti, decision taken in dm Authority
गे डॉप्लर वेदर रडार स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आपदा के दौरान संचार के लिए इस्तेमाल होने वाले हैम रेडियो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आपदा के दौरान हैम रेडियो से स्थानीय स्तर पर संचार नेटवर्क स्थापित किया जा सकता है। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अब तक 88 कर्मचारियों को हैम रेडियो का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों के कौशल ज्ञान को परखने के लिए परीक्षा का आयोजन भी किया जा रहा है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अग्निश्मन व एसडीआरएफ के कर्मचारियों को भी हैम रेडियो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि 12 बहुतकनीकी संस्थानों को आपदा के दौरान हाउसिंग ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने के लिए चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन


 मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार और उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा को डॉप्लर राडार स्टेशन स्थापित करने के लिए स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। बैठक में किन्नौर और लाहौल-स्पीति में डॉप्लर वेदर रडार स्टेशन स्थापित करने पर भी निर्णय लिया गया।  बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव आंकार चंद शर्मा, निदेशक व विशेष सचिव आपदा प्रबंधन डीसी राणा, निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक एसडीआरएफ अर्जित सेन, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय कपूर, मुख्य अभियंता ऊर्जा विभाग डीपी गुप्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिलों के उपायुक्त आभासी माध्यम से उपस्थित रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed