फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   door to door collection of garbage in 54 cities of Himachal

हिमाचल के 54 शहरों में डोर टू डोर उठेगा कूड़ा

Fri, 29 Mar 2019 10:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Mar 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
door to door collection of garbage in 54 cities of Himachal
फाइल फोटो

हिमाचल के 54 शहरों में एक अप्रैल से डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने सभी नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों को एनजीटी के आदेशों पर तुरंत अमल लाने को कहा है। इसके तहत लोगों को घरों में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखना होगा।

विज्ञापन


एनजीटी के आदेश पर सरकार ने सभी शहरी निकायों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों को शहर के हर घर से कूड़ा एकत्रीकरण योजना के तहत योजना तैयार कर इसे एक अप्रैल से लागू करने को कहा है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


सूबे में घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे का सही ढंग से निष्पादन करने में नगर निकाय असफल साबित हो रहे हैं। जिला कुल्लू में सात माह से सड़कों, चौक, चौराहों और नगर परिषद के पिटों में कूड़े के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए डोर टू डोर योजना लागू करने को कहा है। एक अप्रैल से प्रदेश के दो नगर निगमों, 31 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों में लागू करने के आदेश जारी किए हैं। लोगों को अपने घर में सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग रखना होगा। दूसरा चरण सूबे की पंचायतों में शुरू होगा। 

खुले में कूड़ा फेंका तो पांच हजार जुर्माना 

हिमाचल शहरी विकास विभाग के निदेशक रामकुमार गौतम ने बताया कि एक अप्रैल से सूबे के सभी 54 नगर निकायों में डोर टू डोर योजना के तहत कूड़ा उठाया जाएगा। इसको लेकर सभी अधिकारियों और प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए हैं। खुले में कूड़ा फेंकने पर एसडब्ल्यूएम नियम-2016 के तहत पांच हजार रुपये जुर्माना होगा।  

शिमला में इसके बारे में मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई है। इसमें शहरी विकास विभाग, टीसीपी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। एक अप्रैल से घर-घर से सूखा और गीला कूड़ा उठाया जाएगा। - आरके परूथी, सदस्य सचिव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed