{"_id":"5fd8c66f37668d5db546cea4","slug":"domestic-lpg-cylinders-price-hike-rs-100-in-10-days-in-himachal-big-shock-to-consumers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: 10 दिन में 100 रुपये महंगा हुआ घरेलू गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: 10 दिन में 100 रुपये महंगा हुआ घरेलू गैस सिलिंडर
Wed, 16 Dec 2020 10:32 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार और हैदराबाद के चुनाव समाप्त होते ही गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दे दिया है। पंद्रह दिनों के भीतर घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 100 रुपये बढ़ गए। पहली दिसंबर को लगातार चौथे माह घरेलू सिलिंडरों के दाम नहीं बढ़े थे। पहले दो दिसंबर और मंगलवार 15 दिसंबर को 50-50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। हिमाचल प्रदेश में अब उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर 791 रुपये में मिलेगा, जबकि सब्सिडी की राशि अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम भी 35 रुपये बढ़ने के साथ अब 1439 रुपये में सिलिंडर मिलेगा। घरेलू उपभोक्ताओं को दिसंबर में होम डिलीवरी के साथ सिलिंडर 691 रुपये में पड़ रहा था। 31.83 रुपये सब्सिडी मिल रही थी। अब उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी सहित 791.50 रुपये चुकाने होंगे। स्थानीय गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर ही दाम में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन