फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Domestic LPG cylinders cross Rs 1000 for the first time in Himachal pradesh

महंगाई का झटका: हिमाचल में पहली बार घरेलू एलपीजी सिलिंडर 1000 रुपये के पार

Wed, 06 Oct 2021 09:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Oct 2021 09:47 PM IST
सार

 बुधवार को गैस कंपनियों ने घरेलू सिलिंडर के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी की है। प्रदेश में अब होम डिलिवरी के साथ घरेलू एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए 1001.75 रुपये चुकाने होंगे। घरेलू उपभोक्ताओं को 17 रुपये की सब्सिडी बैंक खातों में लौटाई जाएगी।

विज्ञापन
Domestic LPG cylinders cross Rs 1000 for the first time in Himachal pradesh
एलपीजी सिलिंडर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र से पहले हिमाचल प्रदेश की जनता को महंगाई का झटका लग गया है। हिमाचल प्रदेश में पहली बार घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम एक हजार रुपये से पार हो गए हैं। बुधवार को गैस कंपनियों ने घरेलू सिलिंडर के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी की है। प्रदेश में अब होम डिलिवरी के साथ घरेलू एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए 1001.75 रुपये चुकाने होंगे। घरेलू उपभोक्ताओं को 17 रुपये की सब्सिडी बैंक खातों में लौटाई जाएगी। व्यावसायिक सिलिंडर के दाम दो रुपये घटे हैं। अब 1906 रुपये में व्यावसायिक गैस सिलिंडर मिलेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शिक्षा विभाग: हिमाचल में अगले सप्ताह से नौवीं से 12वीं की कक्षाएं नियमित लगाने की तैयारी
विज्ञापन


रसोई गैस सिलिंडर में लगी महंगाई की आग के साथ-साथ राजधानी शिमला में सामान्य पेट्रोल का प्रति लीटर दाम भी 100 रुपये पार हो गया है। शिमला में पेट्रोल 100.11 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। नवरात्र से पहले हुई गैस सिलिंडर व पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। एक अक्तूबर को घरेलू गैस सिलिंडरों के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। अब बुधवार को 15 रुपये दाम बढ़ गए हैं। राजधानी शिमला में गैस सिलिंडर की कीमत 944 रुपये पहुंच गई है। 57.75 रुपये का होम डिलिवरी शुल्क जुड़ने से घर पर सिलिंडर पहुंचने की कीमत एक हजार रुपये पार कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें बीते महीनों के दाम
 जुलाई में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 25.50 रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर 82 रुपये महंगा हो गया था। अगस्त में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़े थे।
 इसके बाद सितंबर में प्रदेश घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़े थे। वहीं, व्यावसायिक गैस सिलिंडर 75 रुपये महंगा हुआ था। पहली अक्तूबर को व्यावसायिक गैस सिलिंडर 36 रुपये महंगा हुआ। वहीं अब घरेलू सिलिंडर के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले ही महंगाई की मार झेल रही जनता की घरेलू सिलिंडर महंगे होने से परेशानियां और अधिक बढ़ गई है। इससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed