फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Domestic cricket season: HPCA men and women teams to play 15 BCCI tournaments

Domestic Cricket Tournaments: बीसीसीआई के 15 टूर्नामेंट खेलेंगी एचपीसीए की महिला-पुरुष टीमें

Fri, 30 Jun 2023 09:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Jun 2023 09:01 PM IST
सार

घरेलू क्रिकेट सीजन की घोषणा कर दी है। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की महिला और पुरुष टीमें बीसीसीआई के 15 टूर्नामेंट खेलेंगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला सहित नादौन और बिलासपुर स्टेडियम को 21 मैचों की मेजबानी का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Domestic cricket season: HPCA men and women teams to play 15 BCCI tournaments
क्रिकेट प्रतियोगिता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई ने वर्ष 2023-2024 के घरेलू क्रिकेट सीजन की घोषणा कर दी है। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की महिला और पुरुष टीमें बीसीसीआई के 15 टूर्नामेंट खेलेंगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला सहित नादौन और बिलासपुर स्टेडियम को 21 मैचों की मेजबानी का मौका मिलेगा। वुमन अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के नॉकआउट राउंड के 11 मैच, कूच बिहार ट्राॅफी के तीन मैच, रणजी ट्रॉफी के चार मैच और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के तीन मैचों का आयोजन होगा। धर्मशाला स्टेडियम में चार रणजी मैचों सहित 11 मैच, नादौन के अमत्तर मैदान में 7 और बिलासपुर के लुहणू मैदान में तीन मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन


बीसीसीआई के घेरलू सीजन में हिमाचल की टीमें अंडर-19 महिला वनडे टूर्नामेंट, अंडर-19 पुरुष विनो मंकड ट्राॅफी, पुरुष सीनियर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, सीनियर महिला टी-20 ट्राॅफी, अंडर-23 पुरुष स्टेट ए ट्राॅफी, वुमन अंडर-19 ट्राॅफी, कूच बिहार ट्राॅफी, वुमन अंडर-15 वनडे ट्राॅफी, विजय हजारे ट्राॅफी, विजय मर्चंट ट्राॅफी, वुमन अंडर-23 टी-20 ट्राॅफी, सीनियर वुमन वनडे ट्राॅफी, रणजी ट्राॅफी, कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी और वुमन अंडर-23 वनडे ट्राॅफी में भाग लेंगी। पहली प्रतियोगिता 8 अक्तूबर से शुरू होगी और जबकि अंतिम टूर्नामेंट 17 फरवरी 2024 को होगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि क्रिकेट के नेशनल घरेलू सीजन में हिमाचल की महिला और पुरुष टीमें अलग-अलग फाॅर्मेट के 15 टूर्नामेंट में भाग लेंगी। प्रदेश के मैदानों में 21 मैच होंगे। टीमें 11 टी-20 और 10 चार दिवसीय मैच खेलेंगी। रणजी ट्राफी के मैच धर्मशाला स्टेडियम में अगले साल 12 जनवरी से 12 फरवरी के बीच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


कब कहा होंगे मैच
कूच बिहार ट्राॅफी (अंडर-19)

दिनांक                       टीमें                       स्थान
24 से 27 नवंबर         हिमाचल-कर्नाटक       बिलासपुर
01 से 4 दिसंबर         हिमाचल -जेएंडके       बिलासपुर
8 से 11 दिसंबर         हिमाचल-उत्तराखंड      बिलासपुर

रणजी ट्राॅफी (ग्रुप डी मैच)
12-15 जनवरी 2024   हिमाचल-उत्तराखंड     धर्मशाला
19-22 जनवरी 2024    हिमाचल-बड़ौदा       धर्मशाला
02-03 फरवरी 2024    हिमाचल-मध्यप्रदेश    धर्मशाला
9-12 फरवरी 2024       हिमाचल-दिल्ली       धर्मशाला

कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी (अंडर-23)
28-31 जनवरी 2024    हिमाचल-कर्नाटक       अमत्तर
11-14 फरवरी 2024    हिमाचल-उत्तरप्रदेश      अमत्तर
18-21 फरवरी 2024    हिमाचल-बड़ौदा           अमत्तर
धर्मशाला, अमत्तर और बिलासपुर में वुमन अंडर-19 टी-20 ट्राॅफी के 11 नॉकआउट मुकाबले 17 से 23 नवंबर 2023 को खेले जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed