फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dog show a major attraction at Shoolini Fair; Golden Retriever adjudged 'Best in Show'

Shimla News: शूलिनी मेले में डॉग शो आकर्षण का केंद्र, गोल्डन रिट्रीवर बना सर्वश्रेष्ठ श्वान

Mon, 29 Jun 2026 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dog show a major attraction at Shoolini Fair; Golden Retriever adjudged 'Best in Show'
मां शूलिनी मेले के दौरान आयोजित डॉग शो के दौरान एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाते हुए। संवाद
बड़ी, मध्यम और छोटी नस्लों में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को नकद पुरस्कार और सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मां शूलिनी मेले के अंतिम दिन पशुपालन विभाग की ओर से श्वान (डॉग) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें शहर व आसपास के क्षेत्रों से 56 श्वानों के साथ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता को बड़ी, मध्यम और छोटी नस्लों की श्रेणियों में बांटा गया था। व्यवहार, प्रशिक्षण, आज्ञाकारिता और प्रदर्शन के आधार पर श्वानों का मूल्यांकन किया गया। बड़ी नस्ल में हिमेश जग्गी के गोल्डन रिट्रीवर को सर्वश्रेष्ठ श्वान चुना गया, जबकि मध्यम और छोटी नस्लों में भी विभिन्न प्रतिभागियों ने स्थान हासिल किए। छोटी नस्ल की प्रतियोगिता को प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण माना गया। सभी श्रेणियों के विजेताओं को नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सर्वोत्तम श्वान को 5,100 रुपये की राशि प्रदान की गई, जबकि अन्य स्थानों पर 3,100, 2,100, 1,100 और 500 रुपये के पुरस्कार दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने विजेताओं को सम्मानित किया। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. वीवी लांबा ने बताया कि सभी प्रतिभागी श्वानों को निशुल्क एंटी-रैबीज टीकाकरण भी लगाया गया।

मां शूलिनी मेले के दौरान आयोजित डॉग शो के दौरान एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाते हुए। संवाद

मां शूलिनी मेले के दौरान आयोजित डॉग शो के दौरान एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed