फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dog killed 10 months old girl in mandi himachal

पालतू कुत्ते ने नोच-नोचकर मार डाली 10 माह की बच्ची

Fri, 19 Apr 2019 06:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सरकाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सरकाघाट Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Dog killed 10 months old girl in mandi himachal

मसेरन पंचायत के रसेहड़ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के बरामदे में खेल रही दस माह की बच्ची को अपने ही पालतू कुत्ते ने नोच-नोचकर मार डाला। मां दूध पिलाकर बच्ची को बरामदे में छोड़कर घर के साथ लगते बाथरूम में कपड़े धो रही थी।

विज्ञापन


पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। इसी बीच, कुत्ते ने मासूम बच्ची को बुरी तरह से नोच दिया। बेसुध मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शशिपाल की मासूम बच्ची वैष्णवी को सुबह करीब साढ़े आठ उसकी मां लीला देवी ने दूध पिलाकर खेलने के लिए बरामदे में छोड़ दिया।स्वयं पास में ही बाथरूम में कपड़े धोने लग पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते ने बच्ची को अपनी ओर खींचा और बुरी तरह नोचा

इस दौरान घर के बरामदे के एक कोने में उनका पालतू कुत्ता बंधा हुआ था। वैष्णवी धीरे-धीरे कुत्ते के निकट पहुंच गई। कुत्ते ने बच्ची को अपनी ओर खींच कर उसे बुरी तरह से नोचा और लहूलुहान कर दिया।

उसकी मां कपड़े धोने के बाद अपनी बच्ची को देखने आई तो बरामदे का मंजर देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कुत्ते ने बच्ची को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले रखा था। मां ने हिम्मत जुटाकर कुत्ते से बच्ची को छीना।

बच्ची अचेत अवस्था में थी। बच्ची की हालत देख लीला जोर-जोर से रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने फोन पर बच्ची के पिता को घटना की सूचना दी। ग्रामीण वैष्णवी को लेकर नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शशिपाल का पालतू कुत्ता इससे पहले भी चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed