फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dog Bite case in sarkaghat mandi.

OMG! पागल कुत्ते ने नौ महिलाओं को काटा

Mon, 08 Jun 2015 10:47 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Dog Bite case in sarkaghat mandi.

सुबह सैर को निकले लोगों पर अचानक ही एक कुत्ता झपट पड़ा। पागल कुत्ते ने नौ महिलाओं को काट डाला। सरकाघाट में एक पागल कुत्ते ने सोमवार को नौ महिलाओं को काट डाला। सभी घायल महिलाओं को सरकाघाट अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक महिला को डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है, अन्य पांच महिलाओं की स्थिति भी गंभीर है। पागत कुत्ते के कहर से सरकाघाट में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह सरकाघाट में प्रात: कालीन सैर को निकले लोगों पर अचानक ही एक कुत्ता झपट पड़ा। आपातकालीन कक्ष में दाखिल मरीजों के परिजनों ने बताया कि करनोहल गांव की महिला अपने बच्चे के साथ जा रही थी। तभी अचानक पागल कुत्ते ने संध्या देवी को बाजुओं और टांगों से काट लिया।
विज्ञापन

नहीं मिली एंटी रेबीज वेक्सीन

Dog Bite case in sarkaghat mandi.

वहीं, बरांग गांव में दो और महिलाओं का काट दिया। इसके बाद कुत्ते ने सरकाघाट बाजार में भ्रमण पर निकली महिला सोनम को सिर, पेट और टांगों में काट दिया। अन्य महिलाओं में लवली, दयालु देवी, कांता देवी, जुध्या देवी, रत्न चंद, नानकी और मीरा को भी उक्त कुत्ते ने काटकर कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल व्यक्तियों को तत्काल नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक कर्नल इंद्र सिंह और एसडीएम एसके पराशर ने घायलों का कुशलक्षेम पूछा और प्रशासन की ओर से घायलों को पांच-पांच हजार रुपये और नि:शुल्क दवाई उपलब्ध करवाई।

विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह से हर संभव सहायता देने का आग्रह किया। सोमवार को सरकाघाट अस्पताल और जोनल अस्पताल में एंटी रेबीज वेक्सीन नहीं मिली। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पीएल वर्मा ने सीएमओ मंडी डॉ. देशराज को वेक्सीन न होने की सूचना दी। सीएमओ की ओर से दवा के लिए कसौली को टीम भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed