फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   doctors strike started in himachal, Patient in trouble, operation also postponed

Himachal News: डॉक्टरों की हर दिन डेढ़ घंटे की हड़ताल शुरू, मरीज परेशान, ऑपरेशन भी टले

Mon, 29 May 2023 08:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 May 2023 08:48 PM IST
सार

सोमवार को भी डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से अस्पतालों में पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भारी भीड़ रही। दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों को बिना इलाज के ही घर लौटना पड़ा।

विज्ञापन
doctors strike started in himachal, Patient in trouble, operation also postponed
डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नॉन प्रेक्टिस अलाउंस (एनपीए) बंद करने के विरोध में सोमवार से हिमाचल प्रदेश में डॉक्टरों ने पेन डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। मांग पूरी न होने तक डॉक्टर रोजाना सुबह 9:30 से 11:00 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सिर्फ आपात सेवाएं ही दी जाएंगी। सोमवार को भी डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से अस्पतालों में पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भारी भीड़ रही। दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों को बिना इलाज के ही घर लौटना पड़ा। यही नहीं, हड़ताल की वजह से कई ऑपरेशन भी लटक गए। सूबे के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में भी करीब आठ मरीजों के ऑपरेशन टाले गए। इनमें गॉल ब्लैडर और हड्डी टूटने वाले मरीजों की संख्या अधिक थी।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश राणा ने कहा कि सरकार जब तक एनपीए बंद करने की अधिसूचना को वापस नहीं ले लेती, तब तक डाॅक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी। अगर सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो हड़ताल का समय भी बढ़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गई हैं। गंभीर मरीजों के ऑपरेशन भी नहीं टाले गए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम सात बजे डाॅक्टरों की ऑनलाइन बैठक भी हुई है। इसमें निर्णय लिया गया कि सरकार का फैसला डाॅक्टरों के हित में नहीं हैं। डाॅक्टर अपनी मांगें मनवाने से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश से बाहर हैं। उनके लौटते ही डाॅक्टरों के मामले पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed