फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctors spread the message of eye donation by tying a blindfold on their eyes

Shimla News: आंखों पर पट्टी बांधकर डॉक्टरों ने दिया नेत्रदान करने का संदेश

Mon, 25 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Doctors spread the message of eye donation by tying a blindfold on their eyes
आईजीएमसी से संजौली तक आंखों पर पट्टी बांधकर रैली निकलते आईजीएमसी के एमबीबीएस के छात्र। संवाद
एमबीबीएस छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली
विज्ञापन

अंधापन करने वाली बीमारियों की भी दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला के नेत्र रोग विभाग की ओर से नेत्रदान के महत्व को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई। यह रैली दोपहर 12:30 बजे आईजीएमसी परिसर से शुरू होकर संजौली तक गई।

एमबीबीएस के 25 छात्राओं और छात्रों ने आंखों पर पट्टी बांधकर इस पैदल मार्च में हिस्सा लिया। इनका उद्देश्य था लोगों को यह संदेश देना कि आंखों की रोशनी के बिना जीवन कितना कठिन हो सकता है और नेत्रदान से किसी को नई जिंदगी दी जा सकती है। आईजीएमसी में मौजूदा समय में 140 मरीज नेत्र मिलने के इंतजार में हैं। जागरुकता की कमी से यह इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रैली का शुभारंभ आईजीएमसी की प्राचार्या डॉ. सीता ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान सबसे बड़ा दान है और हर व्यक्ति को इसके लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि आंखें केवल मृत्यु के बाद ही दान की जा सकती हैं। व्यक्ति की मृत्यु के छह घंटे के भीतर परिजनों की अनुमति से कॉर्निया सुरक्षित निकाल लिया जाता है।
विज्ञापन





अब तक 352 नेत्र प्रत्यारोपण किए गए
नेत्र रोग विभाग के अनुसार अब तक 352 नेत्र प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। इससे यह साबित होता है कि यदि लोग नेत्रदान के लिए आगे आएं तो हजारों दृष्टिहीन लोगों की जिंदगी में रोशनी भरी जा सकती है। नेत्रदान पखवाड़े के दौरान आईजीएमसी में अगले एक सप्ताह तक जागरुकता कार्यक्रम, संगोष्ठियां और परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग नेत्रदान की शपथ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर बैठे लें नेत्रदान और अंगदान की शपथ
आप भी घर बैठे अपने मोबाइल फोन के जरिये मरणोपरांत नेत्रदान और अंगदान की शपथ ले सकते हैं। इसके लिए www.notto.abdm.gov.in की वेबसाइट पर जाएं और आधार नंबर या आभा आईडी से वेरिफाइड मोबाइल नंबर डालकर पंजीकरण करें। इसके बाद फॉर्म पर पूछी निजी जानकारी भरें और ओटीपी की सहायता से पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद आप नेत्रदान और अंगदान का शपथ पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article