फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctors removed kidney of a Patient without His Permission at Tanda.

इलाज के नाम पर डॉक्टरों ने बिना बताए निकाल दी किडनी, ऐसे खुली पोल

Mon, 26 Sep 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Updated Mon, 26 Sep 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
Doctors removed kidney of a Patient without His Permission at Tanda.

हिमाचल के दूसरे सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में रेशे की बीमारी का इलाज कराने गए एक मरीज की डॉक्टरों ने बिना बताए किडनी ही निकाल दी।

विज्ञापन


ऑपरेशन के बावजूद बीमारी ठीक न होने पर पीडि़त ने जब करीब डेढ़ साल बाद एक प्राइवेट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया तो उसे एक किडनी न होने का पता चला। मरीज अब पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है।
विज्ञापन


दावा है कि पीजीआई के डॉक्टरों ने उन्हें किडनी से जुड़ी कोई बीमारी न होने की बात कही है। मरीज का आरोप है कि टांडा में ऑपरेशन के दौरान किडनी निकालने के बारे में मरीज से कन्सेंट नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडि़त की लिखित शिकायत पर टांडा मेडिकल कॉलेज ने अब पूरे मामले की जांच आरंभ कर दी है। कॉलेज प्रशासन ने पीडि़त से उसका पूरा मेडिकल रिकॉर्ड मंगवा लिया है।

किडनी निकालकर डॉक्टरों ने किया डिस्चार्ज, डेढ़ साल बाद खुलासा

Doctors removed kidney of a Patient without His Permission at Tanda.

हमीरपुर के जाहू निवासी जयपाल कुमार ने बताया कि वह 16 दिसंबर, 2014 को रेशे की बीमारी के उपचार को टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल हुआ। 29 दिसंबर 2014 को डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने उसका ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने यह कह कर उसे डिस्चार्ज कर दिया कि वह अब पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।

जयपाल का कहना है कि ऑपरेशन के बावजूद बीमारी ठीक न होने पर जब उसने 11 अप्रैल 2016 को एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाया तो पता चला कि उसकी दायीं किडनी ही निकाल दी गई है।

इसके बाद उसने इसकी टांडा मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उधर, जयपाल का ऑपरेशन करने वाली टीम में शामिल एक डॉक्टर ने संपर्क  करने बताया कि मरीज की किडनी में ट्यूमर था और उसे कैंसर का खतरा हो सकता था।

हमीरपुर के जाहू निवासी जयपाल की शिकायत मिली है। इस मामले को लेकर जांच बिठा दी गई है। शिकायतकर्ता से हर मेडिकल रिपोर्ट मंगवाई हैं। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-डॉ. अनिल चौहान, प्रिंसिपल टांडा मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed